पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड में बनी ये 12 वॉर फिल्में हैं लाजवाब, इनमें से एक को देख लोग सेना में होने लगे थे भर्ती

Thu, 09 May 2019 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Must watch war movies of hollywood you should watch
war movies

बॉलीवुड में तो युद्ध पर आधारित आपने कई फिल्में देखी होंगी फिर वो चाहे भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित हो या फिर भारत-चीन के बीच। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाती रही हैं। लेकिन हॉलीवुड में युद्ध पर आधारित ऐसी फिल्में बनीं जिसने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। इन फिल्मों में सैनिकों के जज्बे और देश के लिए उनकी शहादत को बखूबी दिखाया गया है। आइए आज बात करते हैं दुनियाभर में मशहूर इन 12 फिल्मों की जिसने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था।

Must watch war movies of hollywood you should watch
Top Gun
'टॉप गन'
करीब 33 साल पहले आई फिल्म 'टॉप गन' ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि अमेरिकी फौज के एक 'सीक्रेट मिशन' को भी फिल्म ने पूरा किया था। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' (SFTI) के बारे में था। एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए।
Must watch war movies of hollywood you should watch
पर्ल हार्बर
पर्ल हार्बर
78 साल पहले दूसरे विश्व युद्ध के दौरान साल 1941 में अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर जापान ने हमला किया था। द्वितीय विश्व युद्ध में अमरीकी जमीन पर यह पहला हमला था। जापान ने एक घंटे और 15 मिनट तक पर्ल हार्बर पर बमबारी की थी। इस हमले में सौ से ज्यादा जापानी सैनिक भी मारे गए थे। इसी हमले पर यह फिल्म बनी थी। 2 अमेरिकी नौजवान दोस्त राफे और डैनी पायलट के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेते हैं। राफे इस युद्ध में भाग लेने के लिए इतना उत्सुक होता है कि वह इंग्लैंड के रॉयल एयर फोर्स के साथ यूरोप में लड़ने के लिए चला जाता है। राफे की प्रेमिका एवलिन, डैनी की बाहों में आराम फरमाती है। पर्ल हार्बर पर जापानी हमले से ठीक पहले वे तीनों फिर से मिलते हैं। 2001 में आई इस फिल्म ने आलोचना के बाबजूद कई रिकॉर्ड्स बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Must watch war movies of hollywood you should watch
द हर्ट लॉकर
द हर्ट लॉकर
इस फिल्म की कहानी शुरू होती है 2004 में इराक गए अमेरीकी फौज की एक्स्प्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोसल युनिट के तीन सैनिकों की तैनाती से। ये सैनिक इराक में आतंकवदियों द्वारा लगाए बमों को डिस्पोस करते हैं। फिल्म में दिन-रात लड़ाई में जूझते सैनिकों के बीच बदलते रिश्ते दिखाए गए हैं। लड़ाई के मैदान से लौट कर घर आने पर भी युद्धभूमि में जाने की तड़प क्या होती है यह इस फिल्म की थीम है। इस फिल्म की निर्देशन किया था केथरीन बिगेलो ने। फिल्म में जर्मी रेनर, एंथोनी मैकी, गाय पियर्स, डेविड मोर्स, रॉल्फ फिएंस ने काम किया था।
विज्ञापन
Must watch war movies of hollywood you should watch
ब्लैक हॉक डाउन

ब्लैक हॉक डाउन
साल 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म पत्रकार मार्क बोडेन की किताब पर आधारित है। 1993 में अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज ने सोमालिया के विद्रोही नेता फराह ईदीद को बंदी बना लेता है लेकिन इसके बाद जवाबी कार्रवाई उन पर भारी पड़ती है। दरअसल इस आपरेशन में 18 अमेरिकी सैनिक मारे जाते हैं जबकि 70 घायल हो गए होते हैं। जमीन पर सैनिकों को कम करने के लिए सेना ब्लैक हॉक हेलीकाप्टरों इस्तेमाल करती है। वहां से, अमेरिकी सैनिकों को भारी गोलाबारी का सामना करते हुए अपना संतुलन हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसी सर्जिकल स्ट्राइक पर ये फिल्म बनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed