{"_id":"5cd3b960bdec2207186a51a7","slug":"happy-birthday-rosario-dawson-here-are-her-hottest-look-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट पर बैठीं रोजारियो डावसन को देख डायरेक्टर ने ऑफर की थी फिल्म, इस वजह से हो चुकी हैं गिरफ्तार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
स्ट्रीट पर बैठीं रोजारियो डावसन को देख डायरेक्टर ने ऑफर की थी फिल्म, इस वजह से हो चुकी हैं गिरफ्तार
9 मई 1979 को न्यूयार्क में जन्मीं रोजारियो डावसन का आज जन्मदिन है। रोजारियो आज 40 साल की हो गई हैं। रोजारियो ने कम उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। उन्हें पहली बार Sesame Street में देखा गया। उन्हें फोटोग्राफर और डायरेक्टर लैरी क्लार्क की खोज भी बताया जाता है। रोजारियो तब महज 16 साल की थीं। इसके बाद रोजारियो को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया। आज रोजारियो के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
2 of 7
rosario dawson
- फोटो : social media
जब रोजारियो का जन्म हुआ तब इसाबेल यानी की रोजारियो की मां 16 साल की थी। कहा जाता है कि उन्होंने रोजारियो के जैविक पिता पैट्रिक सी हैरिस से कभी शादी नहीं की।
3 of 7
किड्स का एक सीन
- फोटो : social media
रोजारियो को पहली फिल्म किस्मत से मिली थी। दरअसल लैरी क्लार्क ने न्यूयॉर्क में अपने सामने के बरामदे में बैठी एक लड़की को देखकर कहा था क्या तुम मेरी फिल्म में काम करना चाहोगी। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि रोजारियो थीं और जिस फिल्म के लिए लैरी क्लार्क ने उन्हें कास्ट किया था वो फिल्म थी "किड्स"। इस फिल्म में वह रूबी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को लेकर इतनी कंट्रोवर्सी हुई कि रोजारियो रातों रात फेमस हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
rosario dawson arrest
- फोटो : social media
रोजारियो को 2004 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। रोजारियो ने बराक ओबामा को 2012 में फिर से चुनाव के लिए समर्थन दिया था। 15 अप्रैल, 2016 को रोजारियो वाशिंगटन, डी.सी. में डेमोक्रेसी स्प्रिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में से एक थीं।
विज्ञापन
5 of 7
Rosario Dawson
- फोटो : social media
2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में, रोजारियो ने अमेरिकी ग्रीन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जिल स्टीन का समर्थन करते हुए कहा कि वह डोनाल्ड ट्रम्प या हिलेरी क्लिंटन का समर्थन नहीं कर सकतीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो कुलीन वर्ग के लिए काम करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।