'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' को अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म कहा जा रहा था, इसने यह बात अपनी ताबड़तोड़ कमाई कर साबित कर दी है। हम चौंकाने वाली बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को देख सकते हैं। यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31.3 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भी 30 करोड़ रुपये कमाए।
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने भारत में मचाया तहलका, दूसरे ही दिन कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर को केवल 2000 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया था इसके बावजूद, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'दंगल' और 'टाइगर जिंदा है' जैसे फिल्मों से आगे बढ़े गई है। अगर हम आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से तुलना करें, जिसे सलमान खान की फिल्म की तरह 4000 से अधिक स्क्रीनों में रिलीज किया गया था।बता दें कि दंगल ने अपने पहले दिन 29.78 करोड़ रुपये कमाए, और सलमान के टाइगर जिंदा है ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
सलमान खान की पिछली फिल्म ट्यूबलाइट ने पहले दिन केवल 20.75 करोड़ रुपये कमाए। टाइगर श्रॉफ की बेहद प्रतीक्षित एक्शन से भरपूर फिल्मई बागी 2 ने 25 करोड़ रुपये की कमाई की।वहीं हॉलीवुड की एवेंजर्स फिल्म, 'एज ऑफ अल्ट्रॉन्स' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो हॉलीवुड फिल्म है, उसने 77 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एंथनी और जॉय रूसो द्वारा निर्देशित, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस प्रैट, क्रिस हैम्सवर्थ, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, स्कारलेट जोहानसन और मार्क रफेलो जैसे स्टार कलाकारों से सजी 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' सर्वश्रेष्ठ सुपरहीरो की कहानी है।इस फिल्म में दिखाया गया है कि सभी सुपरहीरो एकजुट होकर खलनायक थानोस से दुनिया को बचाते हैं। फिल्म का खलनायक छह अनंत पत्थरों को हासिल करने के मिशन पर है। अगर वह छः पर अपने हाथ रख देता है, तो वह आधे दुनिया को अपनी उंगलियों के स्नैप के साथ खत्म कर सकता है।
हॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भारत के सिने दर्शकों के बीच 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को लेकर उत्साह देखा गया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि अंग्रेजी के अलावा इसे लगभग सभी मुख्य क्षेत्रिय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यानी जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती मगर सुपरहीरो वाली फिल्में देखने का शौक है, वे भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं।