फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avika Gor: 'टैलेंट की वजह से काम मिला, सोशल मीडिया से नहीं', अभिनय करियर के संघर्ष पर खुलकर बोलीं अविका गौर

Tue, 25 Jul 2023 06:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Jul 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Avika Gor talks about her career struggle says she gets work because of her talent and not social media post
अविका गौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री अविका गौर ने 2007 में 'शशश...कोई है' से हिंदी टेलीविजन में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें टीवी शो 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। अविका ने सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। अविका अन्य कलाकारों की तरह लाखों फॉलोवर्स नहीं जुटा पाई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अविका ने कहा कि यह उनका अपना फैसला था। 

Avika Gor talks about her career struggle says she gets work because of her talent and not social media post
अविका गौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अविका ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए। अविका ने कहा, ''मैं सोशल मीडिया पर बहुत सारी चीजें शेयर करती हूं, लेकिन मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है। मैं अक्सर वह साझा नहीं करती, जो मैं नहीं करना चाहती। ऐसे भी दिन आते हैं, जब मैं जानबूझकर इससे पूरी तरह ब्रेक ले लेती हूं। कभी-कभी मैं अन्य चीजों में व्यस्त रहती हूं और मैं नहीं चाहती कि सोशल मीडिया ध्यान भटकाने वाला हो।

Amit Bhatt: 'क्या आप गुटखा खाते हो'?, यूजर के सवाल पर 'चंपक चाचा' ने दिया मजेदार जवाब

Avika Gor talks about her career struggle says she gets work because of her talent and not social media post
अविका गौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अविका ने कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर मैं खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालती, क्योंकि मेरे जरिए शेयर किए गए पोस्ट के कारण मेरा कोई भी प्रोजेक्ट मेरे पास नहीं आता। वे मेरे पास आते हैं, क्योंकि वे एक अभिनेत्री के रूप में मेरी प्रतिभा पर विश्वास करते हैं। यदि आप सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से कठिन है।

OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Avika Gor talks about her career struggle says she gets work because of her talent and not social media post
अविका गौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अविका ने अपनी हालिया बॉलीवुड डेब्यू फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ''बॉलीवुड में मेरे डेब्यू को सराहा गया और मैं इससे खुश हूं। मैं खुद को सीमित नहीं करने जा रही हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहूंगी। मैं महिला-केंद्रित परियोजनाओं पर काम करने के लिए उत्सुक हूं और वास्तव में बहुत सारी रोमांटिक फिल्में करना चाहती हूं।

Palak Tiwari: कटाए बाल, दी गांव भेजने की धमकी, जानें श्वेता तिवारी ने बेटी पलक पर क्यों ढाया था जुल्म?


 
विज्ञापन
Avika Gor talks about her career struggle says she gets work because of her talent and not social media post
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा कि आज लोग अनोखी कहानी कहने की सराहना कर रहे हैं। मुझे इस पीढ़ी का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है, जिसे न केवल टीवी में बल्कि ओटीटी फिल्मों और थिएटर में भी प्रयोग करने का मौका मिलता है। मैं जिस भी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हूं, उसे लेकर उत्साहित हूं, फिर चाहे माध्यम कोई भी हो। अविका गौर ने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है और एक्ट्रेस गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करना चाहती हैं।

Annu Kapoor: 'जैसे ही आप कपड़े खोलना शुरू करते हैं वैसे ही...', OTT प्लेटफॉर्म्स पर जमकर भड़के अन्नू कपूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed