फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Trailer: अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर दिया नया अपडेट, बताया इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Tue, 31 May 2022 02:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 31 May 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Brahmāstra Trailer Release Date, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Trailer to be Released on 15 June Hindi
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर आज सुबह से ही सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र, जिसके लिए वह विशाखापट्टनम पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। विशाखापट्टनम में पहुंचने के बाद गुलाब के फूलों और माला पहनाकर दोनों का फैंस ने भव्य स्वागत किया। इसी बीच अयान मुखर्जी ने ये घोषणा कर दी है कि उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। अयान ने इसकी तारीख 15 जून बताई है। 




 
Brahmāstra Trailer Release Date, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Trailer to be Released on 15 June Hindi
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रणबीर कपूर, एस.एस. राजामौली और निर्देशक अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर की तारीख की घोषणा करके बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को चौंका दिया है। ब्रह्मास्त्र के एक्टर्स के लुक्स सामने आने के बाद फैंस इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एकसाथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने रणबीर-आलिया की शादी के दौरान फिल्म का गाना केसरिया का टीजर रिलीज करके दोनों को तोहफा भी दिया था। 

Brahmāstra Trailer Release Date, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Trailer to be Released on 15 June Hindi
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अयान मुखर्जी ने अपनी साई-फाई फिल्म ब्रह्मास्त्र का टीजर जारी किया है। टीजर में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन की एक झलक देखने को मिली है। टीजर में मौनी और रणबीर के बीच जंग सी होती दिख रही है। मौनी राय का अंदाज भी काफी क्रूर लग रहा है। रणबीर कपूर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं तो वहीं आलिया भट्ट काफी सहमी सी लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmāstra Trailer Release Date, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Trailer to be Released on 15 June Hindi
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शादी के बाद रणबीर और आलिया की एकसाथ पहली फिल्म होने की वजह से दर्शक फिल्म में दोनों का रोमांस देखने के लिए बेताब हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed