फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: 'सम्राट पृथ्वीराज' से लेकर 'विक्रम' तक, इस हफ्ते रिलीज होने वाली है ये फिल्में

Tue, 31 May 2022 02:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 31 May 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week: From Samrat prithviraj to vikram major films releasing in theaters
सम्राट पृथ्वीराज, विक्रम और मेजर - फोटो : social media

जून का पहला हफ्ता सिनेमा की दुनिया के लिए काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि कई बड़े-बड़े सितारों की फिल्में इस हफ्ते रिलीज होने जा रही हैं। जहां ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज आने वाली हैं, वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और कई अन्य जबरदस्त फिल्मों की रिलीज का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। इस हफ्ते दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में हिंदी से लेकर साउथ और पंजाबी तक भरपूर कंटेंट रिलीज होने वाला है, जिसमें हमें 'सम्राट पृथ्वीराज', 'विक्रम' और 'मेजर' के बीच धमाकेदार क्लैश भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।  

Movie Release This Week: From Samrat prithviraj to vikram major films releasing in theaters
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का नाम-  सम्राट पृथ्वीराज 
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
3 जून को सिनेमाघरों में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हो रही है। यह ऐतिहासिक फिल्म भारत के आखिरी राजा पृथ्वीराज चौहान की कहानी पर आधारित है। निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद और संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 'सम्राट पृथ्वीराज' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। 

Movie Release This Week: From Samrat prithviraj to vikram major films releasing in theaters
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम-  मेजर
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
लोगों के दिलों को दहलाने वाले देश के सबसे खौफनाक हमलों 26/11 को एक बार फिर स्क्रीन्स पर लाने के लिए फिल्म 'मेजर' बिल्कुल तैयार है। फिल्म 26/11 के शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन की बहादुरी को दिखाती है, जिसमें अदिवी शेष, सई मांजरेकर, शोभिता और प्रकाश राज अहम रोल में हैं। फिल्म को हिन्दी के अलावा तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week: From Samrat prithviraj to vikram major films releasing in theaters
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का नाम-  विक्रम 
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
भारतीय सिनेमा में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाले कमल हासन की तमिल फिल्म 'विक्रम' भी 3 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विजय सेतुपति भी महत्वपूर्ण निभाते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि चार साल बाद कमल इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Movie Release This Week: From Samrat prithviraj to vikram major films releasing in theaters
माही मेरा निक्का जेहा - फोटो : social media

फिल्म का नाम-  माही मेरा निक्का जेहा 
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
इस हफ्ते साउथ और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ बड़े पर्दे पर आपका मनोरंजन करने के लिए पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'माही मेरा निक्का जेहा' भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी हाइट के एक अहम मुद्दे पर आधारित है, जिसे हंसी और नोक-झोंक के साथ बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में पिता-पुत्र की जोड़ी, पुखराज भल्ला और जसविंदर भल्ला एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं, जिनके साथ बहुत से अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed