मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने हाल ही में बड़े धमाकेदार अंदाज में अपना 50वां जन्मदिन मनाया। करण एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि सैफ और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम के डेब्यू की जिम्मेदारी करण जौहर ने ले ली है। इब्राहिम दक्षिण की सुपरहिट फिल्म 'हृदयम' के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मा प्रोडक्शंस और स्टार स्टूडियोज मिलकर फिल्म का निर्माण करेगी। इस फिल्म का नाम 'हृदयम' होगा। इब्राहिम अली खान के लिए करण जौहर परफेक्ट लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। करण को लगता है कि इब्राहिम पर ऐसा किरदार फिट बैठेगा, जो एक स्टूडेंट से एक परिपक्व इंसान बनने का सफर तय करता है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि करण जौहर किसी स्टारकिड को लॉन्च कर रहे हों। इससे पहले भी उन्होंने कई स्टारकिड्स को अपनी फिल्मों के जरिए डेब्यू कराया है।
Debut: साउथ की रीमेक से सैफ अली खान के बेटे को लॉन्च करेंगे करण जौहर, इन स्टारकिड्स को भी कराया था डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और वरुण धवन
महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को करण जौहर ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था। यह फिल्म वर्ष 2012 में आई थी। इस फिल्म से आलिया काफी सुर्खियों में आ गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'उड़ता पंजाब', 'राजी, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से खूब तारीफें लूटीं। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्टिंग से पहले वरुण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म 'माय नेम इज खान' में करण जौहर के साथ काम किया था।
जान्हवी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने भी करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से इंडस्ट्री में दस्तक दी थी। जान्हवी कपूर ने वर्ष 2019 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक थी। नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे ईशान खट्टर को भी करण जौहर ने ही बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। वह जान्हवी कपूर के अपोजिट फिल्म 'धड़क' में नजर आए थे।
करण जौहर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी लॉन्च कर चुके हैं। अनन्या ने वर्ष 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे।
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म से शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा तीनों ही अपना बॉलीवुड में डब्यू करने जा रहे हैं। करण इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर चुके हैं।