फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा, कहा- यह है असली दिवाली

Mon, 22 Jan 2024 09:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Jan 2024 09:44 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Mandir Pran Pratishtha Anupam Kher offers prayers at Hanuman Garhi Temple says this is real diwali
अनुपम खेर - फोटो : Social media

अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। कई सितारे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। आज माधुरी दीक्षित, राम चरण, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारे अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं, कंगना रणौत और अरुण गोविल समेत कई हस्तियां पहले से ही अयोध्या में मौजूद हैं। अनुपम खेर भी इस समय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं। अब उन्होंने इस अवसर में शामिल होने पर खुशी जताई है।

Ayodhya Mandir Pran Pratishtha Anupam Kher offers prayers at Hanuman Garhi Temple says this is real diwali
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने सोमवार, 22 जनवरी की सुबह हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा, 'भगवान राम के पास जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है। अयोध्या का माहौल बहुत ही राममय है। हर तरफ हवा में जय श्री राम का नारा है। फिर आ गई दिवाली, यही है असली दिवाली।'
Sanjay Leela Bhansali: पैन इंडिया फिल्म का निर्माण करने की तैयारी में भंसाली, मार्च में कर सकते हैं एलान

Ayodhya Mandir Pran Pratishtha Anupam Kher offers prayers at Hanuman Garhi Temple says this is real diwali
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया है। इस दौरान में पारंपरिक परिधान में नजर आए। उन्होंने सफेद और काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था और साथ में क्रीम रंग का पटका पहना था। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में अनुपम ने लिखा, 'प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले हनुमान जी का दर्शनाभिलाषी मैं। हनुमानगढ़ी के हनुमान जी के दर्शन आप सब के लिए भी। जय श्री राम।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


हॉलीवुड के सुपरहीरो को आवाज देकर दम दिखा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Mandir Pran Pratishtha Anupam Kher offers prayers at Hanuman Garhi Temple says this is real diwali
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अनुपम खेर ने एक अन्य वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की खुशी जताते हुए लोगों को भी इस अवसर के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आज मैं दुनिया भर में रह रहें मेरे कश्मीरी हिंदू भाई बहनों को आत्मिक रूप से साथ लेकर श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठान के महा समारोह में भाग ले रहा हूं।आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। हर भारतीय को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। जय श्री राम।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


Aamir Khan: पूर्व पत्नी के साथ रोड ट्रिप एन्जॉय करते दिखे आमिर खान, किरण राव ने तस्वीर साझा कर दिखाई झलक

विज्ञापन
Ayodhya Mandir Pran Pratishtha Anupam Kher offers prayers at Hanuman Garhi Temple says this is real diwali
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुपम खेर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ और आशा भोसले जैसे बॉलीवुड सितारे भी शामिल होंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर नगरी अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा।
Bollywood Stars: विदेशी दूल्हों पर दिल हार बैठीं ये देसी हसीनाएं, लिस्ट में प्रियंका से लेकर प्रीति तक के नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed