{"_id":"65ade8f0235e05d6d9036a17","slug":"madhuri-dixit-vicky-kaushal-katrina-alia-bhatt-ranbir-kapoor-head-to-ayodhya-for-pran-pratishtha-ceremony-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए सितारे, पारंपरिक पोशाक में आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए सितारे, पारंपरिक पोशाक में आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:35 AM IST
सार
फिल्म इंडस्ट्री में 'धक-धक' गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित से लेकर बॉलीवुड के पॉवर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वर्षों का इंतजार आज पूरा होने जा रहा है। अयोध्या के श्री राम मंदिर में आज प्रभु राम की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। बॉलीवुड के जिन दिग्गज कलाकारों को समारोह में शामिल होने का न्योता मिला था, एक-एक करके सब अयोध्या पहुंच रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 'धक-धक' गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित से लेकर बॉलीवुड के पॉवर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं।
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
पीली साड़ी में आई नजर
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और खूबूसरती के लिए मशहूर माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के संग अयोध्या के लिए निकल गई हैं। अभिनेत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पीले रंग की साड़ी को चुना है। पीली साड़ी, सुनहरे ब्लाउज में माधुरी किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं। अपने बालों का उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ है।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना और विक्की का निराला अंदाज
'मेरी क्रिसमस' स्टार कटरीना कैफ भी अपने पति विक्की कौशल के साथ अयोध्या जाने के लिए निकल गई हैं। कैटरीना पीली साड़ी में किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रहीं।। वहीं विक्की कौशल सफेद-कुर्ते पजामे में हैंडसम दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
धोती में रणबीर ने लूटा दर्शकों का दिल
बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अयोध्या के लिए निकल चुके हैं। आलिया भट्ट जहां ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं रणबीर धोती-कुर्ता में बेहद हैंडसम दिखे। लोगों को इन दोनों सितारों का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने भी भरी उड़ान
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अयोध्या जाने के लिए निकल चुके हैं और वे किसी भी वक्त अयोध्या पहुंच सकते हैं। अमिताभ बच्चन को सफेद कुर्ते पाजामे में एयरपोर्ट पर देखा गया था। अमिताभ बच्चन इस मौके पर बेहद खुश नजर आए। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी साथ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।