आयुष्मान खुराना ज्यादातर सामाजिक मुद्दों और लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म डॉक्टर जी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले दिन धीमी गति से चल रही डॉक्टर जी ने दूसरे और तीसरे दिन कुछ ठीकठाक कमाई की है। फिल्म रिलीज होने के दो दिन बाद ही आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान सिनेमाजगत के की नामचीन सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, करण जौहर, अनन्या पांडे, एकता कपूर, अली फजल और ऋचा चड्ढा समेत तमाम अन्य सितारे भी पहुंचे।
Ayushmaan Khurrana Diwali Bash: कार्तिक आर्यन से ऋचा चड्ढा तक, आयुष्मान की पार्टी में सजी सितारों की महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में दिवाली के जश्न शुरू हो चुके हैं। इसकी शुरुआत आयुष्मान खुराना की पार्टी से हुई। रविवार को दिवाली से पहले आयुष्मान खुराना के घर पर दिवाली का जश्न था। इस दौरान अभिनेता काले रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आए। वहीं उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने हल्के गुलाबी रंग का पहना था। आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति भी पार्टी में शामिल हुए। दोनों अर्पिता खान के साथ पोज देते नजर आए।
Sunday Box Office Report: 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा, तीसरे दिन चला आयुष्मान-रकुल का जादू
आयुष्मान की पार्टी में तापसी पन्नू भी लाल रंग की साड़ी में बड़े से गिफ्ट बॉक्स के साथ पहुंचीं। फिल्म बधाई हो में आयुष्मान की को-स्टार सान्या मल्होत्रा और बरेली की बर्फी स्टारर कृति सेनन ने भी जश्न में चार चांद लगाया। आयुष्मान के साथी कलाकार राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ शामिल हुए। ऋचा चड्ढा और अली फजल भी शादी के बाद पहली बार किसी जश्न में शामिल हुए। इस दौरान ऋचा चड्ढा ने सिल्वर कलर की साड़ी जबकि अली फजल ने सफेद कुर्ता और डेनिम में थे। वरुण धवन भी उपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ शामिल हुए।
Pranitha Subhash: प्रणिता ने कम समय में साउथ में हासिल किया बड़ा मुकाम, इन फिल्मों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
एक्टर रितेश देशमुख, जेनेलिया और अर्पिता खान भी आयुष्मान खुराना का दिवाली पार्टी में नजर आए। दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ग्रीन कलर का शरारा सूट पहने बेहद हसीन लगीं।