फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Kapoor: बॉलीवुड में भाई अनिल जैसा स्टारडम नहीं बना पाए संजय कपूर, इस फिल्म से की थी धांसू एंट्री

Mon, 17 Oct 2022 09:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Oct 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
Sanjay kapoor birthday special actor career hit film and life know about his interesting facts
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर आज 57 साल के हो गए हैं। 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में जन्मे संजय कपूर ने साल 1995 में आई फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। लेकिन संजय अपने दोनों भाइयों की तरह फिल्मी दुनिया में कुछ मुकाम हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने कई फिल्मों में बेशक काम किया है लेकिन जल्द उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया। आइए आपको आज उनके करियर की झलक दिखाते हैं। 

Sanjay kapoor birthday special actor career hit film and life know about his interesting facts
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म से मिली पहचान
संजय कपूर ने फिल्म 'प्रेम' में तबु के साथ स्क्रीन शेयर की थी और अपनी पहली फिल्म से ही वह दर्शकों के बीच छा गए। इस फिल्म के बाद संजय के पास प्रोजेक्ट की लाइन लग गई और तब उन्होंने फिल्म 'राजा' को चुना। इस फिल्म में संजय कपूर माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। संजय की शुरुआती दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऐसे में हर किसी को लगा कि बॉलीवुड में उनका करियर लंबा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:- Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने बतौर बाल कलाकार की शुरुआत, रेखा की मां का किरदार निभा प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री
 

Sanjay kapoor birthday special actor career hit film and life know about his interesting facts
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में निभाए साइड रोल
हालांकि, 'राजा' के हिट होने के बाद संजय कपूर ने कई फ्लॉप फिल्में दीं, जिससे उनका करियर ग्राफ गिर गया। संजय कपूर ने औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं, जिसके बाद वह फिल्मों में साइड रोल करने पर मजबूर हो गए। संजय कपूर ने ‘कल हो न हो’, ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए। इस तरह से उन्होंने अपने आप को फिल्मों में सक्रिय रखने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें:- Smita Patil: शादीशुदा राज बब्बर को दिल दे बैठी थीं स्मिता पाटिल, 80 के दशक में लिव इन में रहने के बाद की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay kapoor birthday special actor career hit film and life know about his interesting facts
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

महीप कपूर से की थी शादी
संजय कपूर ने साल 1997 में ही एनआरआई महीप कपूर से शादी कर ली थी। यह दोनों पति-पत्नी आज बॉलीवुड की कई पार्टियों की जान बन गए हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी शनाया और बेटा जहां कपूर। शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed