फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने बतौर बाल कलाकार की शुरुआत, रेखा की मां का किरदार निभा प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री

Mon, 17 Oct 2022 08:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 17 Oct 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
Keerthy Suresh Birthday Special know about south actress lesser known facts career life relationship movies
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों साउथ सिनेमा का जादू देशभर के दर्शकों पर चल रहा है, जिसके कारण इंडस्ट्री के सितारे भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन्हीं में से एक दक्षिण भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश हैं। कीर्ति सुरेश दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपने पहनावे के कारण भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। कीर्ति ने अपने टैलेंट के दम पर न केवल दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। करोड़ों की फैन फॉलोइंग रखने वाली सबकी चहेती कीर्ति आज यानी 17 अक्तूबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको कीर्ति के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं...    

Keerthy Suresh Birthday Special know about south actress lesser known facts career life relationship movies
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta

इस समय साउथ सिनेमा की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार कीर्ति सुरेश का जन्म 17 अक्तूबर 1992 में मद्रास में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम सुरेश कुमार और मेनका है। दिलचस्प बात यह है कि 'इडु एन्ना मायम', 'महंती' और 'सरकार' जैसी हिट साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी कीर्ति के माता-पिता भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। कीर्ति सुरेश ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'पायलट्स' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। 
सच्ची घटनाओं की बखूबी पर्दे पर दिखाती हैं साउथ की ये फिल्में, मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर मजा

Keerthy Suresh Birthday Special know about south actress lesser known facts career life relationship movies
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta

इस फिल्म से शुरुआत करने के बाद कीर्ति ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। फैशन डिजाइनर की पढ़ाई करने वाली कीर्ति ने साल 2013 में आई मलयालम फिल्म 'गीतांजलि' में  लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री की तरह काम करने के बाद कीर्ति ने कभी एक्टिंग की दुनिया में पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म में नजर आने के बाद साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'अचनेनेनिककिष्टम' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनके साथ कलाभवन मणि और बीजू मेनन नजर आए थे। अगले ही साल, 2002 में में दिलीप और संयुक्त वर्मा के साथ 'कुबरेन' से कीर्ति ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की न केवल कहानी की तारीफ हुई थी बल्कि कीर्ति की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की गई थी। इसके बाद तो कीर्ति साउथ फिल्मों की लीड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने लगीं। बेहतरीन अदायगी के लिए उन्हें फिल्म 'महानती' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड तक मिल चुका है।  
Kantara: अनुष्का शेट्टी पर भी चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देख ऋषभ के अभिनय की दीवानी हुईं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Keerthy Suresh Birthday Special know about south actress lesser known facts career life relationship movies
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram

'महानती' फिल्म से कीर्ति को देशभर में लोकप्रियता मिली थी, जो एक तेलुगू अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में कीर्ति ने सावित्री का ही किरदार निभाया था। आपको बता दें, अभिनेत्री रेखा के पिता जैमिनी गणेश ने सावित्री से शादी की थी और लोगों को उनकी कहानी में बहुत दिलचस्पी थी। इसी कारण से जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के सारे शोज हाउसफुल थे। आलम यह था कि लोगों ने अपनी बीमारी को नजरअंदाज करते हुए फिल्म देखने थिएटर पहुंचे थे। इतना ही नहीं कुछ लोग तो व्हील चेयर पर होने के बावजूद कीर्ति की फिल्म देखने गए थे।   
Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश के जुड़वां बच्चों के केस में हुआ बड़ा खुलासा, छह साल से शादीशुदा है कपल!

विज्ञापन
Keerthy Suresh Birthday Special know about south actress lesser known facts career life relationship movies
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram

कीर्ति लगातार तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म में काम कर रही हैं। जिसकी वजह से उनके नाम कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें देखकर और अभिनेत्रियों रश्क तो जरूर होता होगा। इसके साथ ही कीर्ति सुरेश बेहद खूबसूरत भी हैं। अभिनेत्री ने अपनी सुंदरता के कारण काफी लोगों के दिलों में जगह बनाई है। 
दिसंबर में शादी करेंगी हंसिका मोटवानी, जयपुर के इस 450 साल पुराने किले में लेंगी सात फेरे!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed