बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पिता के निधन के बाद काफी दुखी हैं। उनका पूरा परिवार इस वक्त दर्दभरे दौर से गुजर रहा है। पिता पी खुराना के निधन ने उनकी पत्नी और दोनों आयुष्मान और अपारशक्ति को तोड़कर रख दिया है। पिता की शोक सभा की कुछ फोटोज शेयर करते हुए आयुष्मान ने एक भावुक पोस्ट किया। आयुष्मान ने अपने दर्द को शब्दों में बयां किया है, जिसे पढ़कर फैंस उनको सांत्वना दे रहे हैं।
Ayushmann Khurrana: पिता को याद कर भावुक हुए आयुष्मान, पोस्ट में दर्द किया जाहिर, पढ़कर आंखें हो जा रही नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'मां का ख्याल रखना है और हमेशा साथ रहना है। पिता जैसा बनने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है अपने पिता से। पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है पापा बहुत दूर और बहुत करीब है हमारे। थैंक यू पापा...आपकी परवरिश, प्यार, सेंस ऑफ ह्यूमर और इतनी ब्यूटीफुल मेमोरीज के लिए।'
View this post on Instagram
आयुष्मान खुराना पहली फोटो में अपनी मां और भाई अपारशक्ति खुराना के साथ दिख रहे हैं, दूसरी फोटो में आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना अपने परिवार के साथ पिता को नमन करते नजर आ रहे हैं। आयुष्मान के इस पोस्ट पर फैंस समेत सेलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने लिखा- 'इनका व्यक्तित्व मजबूत और शांत था। उनसे बात करके हमेशा अच्छा लगता था. भगवान तुम सभी को हिम्मत दे।
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता पी खुराना पिछले कुछ समय से दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उनका पंजाब के मोहाली में एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें: 10 साल लिव इन रिलेशनशिप, 'बिग बॉस' के घर में रचाई शादी, कुछ ऐसी है विक्रांत-मोनालिसा की लव स्टोरी
वर्क फ्रंट की बात करें आयुष्मान खुराना बहुत जल्द फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे भी दिखेंगी। ये फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पिछली बार आयुष्मान खुराना फिल्म एन एक्शन हीरो में नजर आए थे जिसमें वह पहली बार एक्शन अवतार में दिखे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
यह भी पढ़ें: 'मुंबईकर' में पहली बार साथ दिखेंगे विक्रांत मेसी-विजय सेतुपति, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म