बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने ज्यादातर ऐसी फिल्में की हैं, जो समाज के वास्तविक मुद्दों की नब्ज टटोलती हैं। किसी भी किरदार में आयुष्मान पूरी तरह ढल जाते हैं। यही वजह है कि वह छोटे बजट की फिल्मों की भी बड़ी ओपनिंग करा देते हैं। आयुष्मान खुराना की बहुत सी कम बजट की ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस में धमाकेदार कमाई की है। बता दें कि आयुष्मान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Ayushmann Khurrana Birthday: फ्लॉप की हैट्रिक नहीं तोड़ पाई थी आयुष्मान का हौसला, इस तरह की थी धमाकेदार वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडियो जॉकी के रूप में पहली नौकरी
आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। वह चंडीगढ़ के मशहूर एस्ट्रोलॉजर पी. खुराना के बेटे हैं। आयुष्मान खुराना ने अपनी पूरी पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन करने के बाद मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। आयुष्मान खुराना के पिता ने शुरू से ही उन्हें रचनात्मक चीजों को करने का मौका दिया। वह थिएटर से भी जुड़े रहे और एक पत्रकार के रूप में नौकरी भी की है। आयुष्मान खुराना ने चंडीगड़ में 'आगाज' और 'मंचतंत्रा' नामक थिएटर ग्रुप्स की शुरुआत भी की थी। आयुष्मान ने दिल्ली में रेडियो जॉकी के रूप में पहली नौकरी सुरू की। उन्होंने 'बिग चाय-मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान' होस्ट किया। इसके लिए उन्हें 2007 में यंग अचीवर्स अवॉर्ड भी मिला।
छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत
आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। आयुष्मान खुराना साल 2004 में एमटीवी के शो रोडीज में नजर आए थे। इस शो को जीतने के बाद आयुष्मान ने एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अलग-अलग चैनलों पर शो होस्ट करना शुरु किया और लोग उन्हें पहचानने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया। साल 2012 में उन्होंने पहली फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही। इसके अलावा आयुष्मान 'नौटंकी साला', 'बेवकूफियां', 'हवाईजादा, 'दम लगा के हईशा', 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल', 'चंडीगढ़ करे आशिकी', 'अनेक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
लगाई फ्लॉप की हैट्रिक
यूं तो आयुष्मान की एक्टिंग का सिक्का बॉलीवुड में चलता है। मगर, खुद आयुष्मान अपनी पहली फिल्म को अपने लिए अभिशाप मानते हैं। जी हां, आयुष्मान का मानना है कि उनकी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' उनके लिए अभिशाप बन गई। आयुष्मान ने इस फिल्म के बाद कई फिल्में कीं, लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। पर उन्होंने हार नहीं मानी और वो लगातार अपनी सुपरहिट फिल्म के लिए तैयारी करते रहे। एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने बताया था कि वह खुद अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' को अभिशाप मानते हैं। आयुष्मान ने बताया था, 'मेरी पहली फिल्म का अभिशाप है कि मेरी बाकी फिल्मे फ्लॉप रहीं। 'विक्की डोनर' एक बेंचमार्क फिल्म थी, जिसने मेरे प्रति लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं।' विक्की डोनर के बाद आयुष्मान ने 'नौटंकी साला', 'बेवकूफियां' और 'हवाईजादा' के रूप में फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक बनाई। हालांकि, इसके बाद वर्ष 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने आयुष्मान की किस्मत पलट दी।
एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी नाम
आयुष्मान को बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्टर्स में गिना जाता है। अभिनय के अलावा आयुष्मान ने अपने डांस, गायन और राइटिंग से भी दर्शकों के दिल में जगब बनाई है। उन्होंने कई हिट फिल्मों के गाने भी गाए हैं। उनका गाना 'पानी दा रंग' काफी मशहूर हुआ। आयुष्मान ने न सिर्फ इस गाने को गाया, बल्कि इसकी कंपोजिंग में भी उनकी साझेदारी रही। इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।