{"_id":"65688ebbf9f4a544ff0799a6","slug":"ayushmann-khurrana-dream-girl-2-actor-says-his-song-nindiya-of-the-railway-men-is-tribute-to-bravery-of-people-2023-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushmann Khurrana: द रेलवे मेन के निंदिया को आयुष्मान ने दी आवाज, गाने से लोगों की बहादुरी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayushmann Khurrana: द रेलवे मेन के निंदिया को आयुष्मान ने दी आवाज, गाने से लोगों की बहादुरी को दी श्रद्धांजलि
अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले आयुष्मान खुराना अपनी यूनिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ज्यादातर लीग से अलग हटकर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं। इसके चलते वह हमेशा लाइमलाइट बटोरते हैं। अभिनेता अपने अभिनय से लेकर सिंगिंग को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दर्शकों को जितनी आयुष्मान की एक्टिंग भाती है उतनी ही वाह-वाह वे लोग अभिनेता की सिंगिंग की करते हैं। कानों को सुकून देने वाले कई गानों को अपनी आवाज देने वाले आयुष्मान ने हाल ही में 'द रेलवे मेन' में 'निंदिया' गाने में अपनी सिंगिंग का जौहर दिखाते नजर आए हैं। सीरीज के इस गाने को अभिनेता श्रद्धांजलि के रूप में देखते हैं।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने 'द रेलवे मेन' सीरीज से 'निंदिया' गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने को अभिनेता ने लोगों की बहादुरी, साहस और क्षमता के लिए हार्दिक श्रद्धांजलि बताया। अभिनेता ने कहा, 'जब मैं सीरीज देख रहा था, तो इसे शानदार ढंग से बनाए गए फैक्ट के अलावा जो बात मेरे साथ रही उसने मुझमें आशा जगाई है। हम सभी को इस त्रासदी और उसके परिणाम के बारे में पता है, मैं इसके अदम्य मानवीय भावना से प्रेरित हुआ। सीरीज में निंदिया ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर दो छोटे बच्चों के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त किया।'
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, 'यह गाना लोगों की बहादुरी, साहस और सबसे अंधेरे घंटों का सामना करने और खुद को फिर से खड़ा करने की क्षमता के लिए मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि है। यह सीरीज और यह ट्रैक निंदिया मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है।' 'निंदिया' अमर मानवीय भावना और किसी भी कठिन परिस्थिति से उबरने के दृढ़ संकल्प पर आधारित एक गीत है। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में इसे रिलीज करते हुए लिखा, 'हीरोज हमेशा जीने का रास्ता खोज लेते हैं - कहानियों में भी और गीतों में भी। निंदिया (रीप्राइज) अब रिलीज हो चुका है।
आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान जैसे कलाकारों से सजी 'द रेलवे मेन' को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक से शानदार रिव्यू मिले हैं। सीरीज की कहानी और अभिनेताओं के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। सीरीज की कहानी की बात करें तो 'द रेलवे मेन' भोपाल गैस रिसाव त्रासदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के अटूट साहस और शहर के सबसे अंधेरे घंटों के दौरान अनगिनत लोगों की जान बचाने के उनके प्रयासों की कहानी को दिखाता है। बता दें, 2 दिसंबर 1984 की देर रात यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन की एक कीटनाशक फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ था। गैस लीक के कुछ ही दिनों के भीतर 3,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी और बाद में भी बहुत से लोगों की मृत्यु हुई थी।'
Kangana Ranaut: नीना के विवादित नारीवाद वाले बयान पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के पक्ष में पंगा गर्ल
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में पूजा के अवतार में लौटते देखा गया था। आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म में अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 'द रेलवे मेन' की रिलीज की बात करें तो यह सीरीज वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है और इसने 18 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी।
Allu Arjun: तेलंगाना चुनाव के दौरान फैन की मदद करते दिखे अल्लू अर्जुन, वीडियो देख हो रही 'पुष्पा' की तारीफ
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।