फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छिछोरे' की रफ्तार को धीमी कर पहले दिन ही आगे निकली 'ड्रीम गर्ल', आयुष्मान ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

Sat, 14 Sep 2019 12:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 14 Sep 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl box office collection day 1 and Chhichhore box office day 8
Dream Girl and Chhichhore - फोटो : file photo

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) रिलीज हो गई है। इस फिल्म के लिए आयुष्मान के प्रशंसक उस दिन से उत्साहित हैं जब से इस फिल्म का एलान हुआ था। इसके बाद ट्रेलर ने प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया था और अब फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन आ गया है जो जन्मदिन के दिन आयुष्मान के चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आएगा। 

Ayushmann Khurrana Dream Girl box office collection day 1 and Chhichhore box office day 8
dream girl promotion - फोटो : amar ujala

'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के साथ ही 'ड्रीम गर्ल' आयुष्मान के फिल्मी सफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' ने मुंबई और गुजरात की तुलना में दिल्ली एनसीआर में ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया। 

Ayushmann Khurrana Dream Girl box office collection day 1 and Chhichhore box office day 8
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' पिछले हफ्ते रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' से पहले दिन की तुलना में 40 फीसदी अच्छा कलेक्शन किया। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक अगर फिल्म ऐसा ही कलेक्शन करती रही तो पहले हफ्ते में ही बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी।  ड्रीम गर्ल' के साथ ऋचा चड्ढा की फिल्म 'सेक्शन 375' रिलीज हुई थी। बिजनेस वर्ल्ड वेबसाइट के अनुमान के मुताबिक यह फिल्म पहले दिन महज 3 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl box office collection day 1 and Chhichhore box office day 8
Dream Girl - फोटो : Social Media

'ड्रीम गर्ल' फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। आयुष्मान की अब तक की फिल्मों की बात करें तो 'बधाई हो' फिल्म ने पहले दिन 7.27 करोड़, 'आर्टिकल 15' ने 5.02 करोड़, 'अंधाधुन' ने 2.70 करोड़, 'शुभ मंगल सावधान' ने 2.71 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि 'ड्रीम गर्ल' फिल्म पहले दिन 10 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो मर्दों से महिलाओं की आवाज में बात करता है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl box office collection day 1 and Chhichhore box office day 8
Chhichhore film - फोटो : file photo

'ड्रीम गर्ल' फिल्म के रिलीज होने से 'छिछोरे' (Chhichhore) फिल्म के कलेक्शन पर जरूर असर पड़ा। 'छिछोरे' फिल्म ने गुरुवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को इसके कलेक्शन में गिरावट हुई। शुक्रवार को छिछोरे फिल्म महज 5 करोड़ जुटा पाई। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 73.83 करोड़ है। 

यह भी पढ़ें:- एक महीने बाद भी थम नहीं रही 'मिशन मंगल' की रफ्तार, 'साहो और 'छिछोरे' ने अब तक जुटाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed