फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana Exclusive: ‘जयदीप के लिए मैंने बदली अपनी शूटिंग की डेट्स, दिल को भा गया उनका ये किरदार’

Tue, 15 Nov 2022 09:27 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Exclusive Interview with Pankaj Shukla An Action Hero Jaideep Ahlawat Anirudh Iyer Malaika
आयुष्मान और जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10 साल के फिल्मी करियर में अभिनेता आयुष्मान खुराना की 19वीं फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ अगले महीने के पहले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। अपनी हर फिल्म में एक ‘टेढ़ा’ किरदार करने वाले आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में फिल्म के निर्माता आनंद एल राय के साथ अपने रिश्तों, नए निर्देशकों के साथ काम करने की अपनी परंपरा और लीक से इतर फिल्मों के लिए गए जोखिमों के बारे में खुलकर बात की। फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ में वह पहली बार परदे पर एक फिल्मी हीरो के तौर पर दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इसमें फिल्म के दूसरे हीरो जयदीप अहलावत की भी खूब तारीफें हो रही हैं।

Ayushmann Khurrana Exclusive Interview with Pankaj Shukla An Action Hero Jaideep Ahlawat Anirudh Iyer Malaika
जयदीप और आयुष्मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हां, जयदीप मुझ पर भारी पड़े हैं 
तो क्या लगता है आयुष्मान को कि वाकई जयदीप अहलावत फिल्म के ट्रेलर में उन पर भारी पड़े हैं? वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ में जयदीप को लिया ही इसीलिए गया है कि वह एक फिल्मी हीरो पर भारी पड़ते दिखें। फिल्म में मेरा जो किरदार है वह एक नकचढ़े सुपरस्टार का है। उसका अपना स्वैग है। उसे महंगी गाड़ियों का शौक है और वह चलता भी है तो उसका रुआब अलग नजर आता है। इस हीरो के सामने एक ऐसा बंदा चाहिए था जिसके सामने इसकी बोलती बंद हो जाए और ऐसा करने के लिए जयदीप अहलावत ही सबसे सही कलाकार हैं। वह फिल्म में पैररल लीड कर रहे हैं और उन्हें इस फिल्म में लाने में सच पूछें तो मेरा ही सबसे बड़ा हाथ है।’

Ayushmann Khurrana Exclusive Interview with Pankaj Shukla An Action Hero Jaideep Ahlawat Anirudh Iyer Malaika
जयदीप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाथीराम चौधरी का किरदार दिल को भा गया 
आयुष्मान खुराना बताते हैं, ‘फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ की कहानी मेरे पास कोरोना लॉकडाउन के पहले ही आ गई थी। और, इसी बीच रिलीज हो गई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’। मैंने ये सीरीज देखी और मैं समझ गया कि अपनी फिल्म के लिए हमें ऐसा ही एक हीरो चाहिए। इस वेब सीरीज के बाद जयदीप एकाएक काफी व्यस्त हो गए और इस फिल्म के लिए उनके पास डेट्स नहीं निकल रही थीं। सीरीज में उनका किरदार हाथीराम चौधरी मेरे दिल को भा गया था और मुझे फिल्म में वह ही चाहिए थे। समस्या तारीखों की आई तो मैंने जयदीप की तारीखों के हिसाब से अपनी शूटिंग डेट्स बदलीं और इस तरह से इस फिल्म में उनका आना पक्का हुआ।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Exclusive Interview with Pankaj Shukla An Action Hero Jaideep Ahlawat Anirudh Iyer Malaika
ऐन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आनंद के साथ काम करने का आनंद 
फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ के निर्माता आनंद एल राय के साथ आयुष्मान खुराना का रिश्ता काफी पुराना है। वह बताते हैं, ‘आनंद सर के साथ सबसे पहले मैंने फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ में काम किया और उसके बाद से हमारा ये रिश्ता ऐसा रहा है कि जब भी उनके पास कोई टेढ़ी कहानी आती है तो उनका पहला फोन मेरे पास ही आता है। एक निर्माता और एक अभिनेता के रूप में हमारी ट्यूनिंग बहुत अच्छी है। साथ काम करते करते हम दोनों का एक दूसरे के प्रति आपसी विश्वास बन चुका है और अब एक दूसरे की पसंद नापसंद को भी आसानी से समझ जाते हैं।’

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Exclusive Interview with Pankaj Shukla An Action Hero Jaideep Ahlawat Anirudh Iyer Malaika
ऐन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनिरुद्ध बहुत तैयार निर्देशक हैं 
आनंद एल राय के 10 साल तक सहायक रहे अनिरुद्ध अय्यर फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ से बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। नए निर्देशकों के साथ काम करने का आयुष्मान को अब काफी तजुर्बा हो चुका है। अनिरुद्ध की बात चलने पर वह कहते हैं, ‘अनिरुद्ध अय्यर काफी तैयार निर्देशक हैं। किसी निर्देशक के बारे में पहली समझ उसके विषय के चुनाव और उस विषय को सुनाने के दौरान ही हो जाती है। निर्देशकों में अक्सर देखा जाता है कि कोई सृजनात्मक तरीके से बहुत परिपक्व होता है और कोई तकनीकी रूप से। अनिरुद्ध में ये दोनों गुण हैं। मेरा मानना है कि अनिरुद्ध लंबी रेस के खिलाड़ी हैं और आने वाले समय में वह अपने काम से दर्शकों को खूब चौंकाने वाले हैं।’


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed