फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office Report: साउथ की यशोदा को पछाड़ आगे निकली ऊंचाई, हाफ सेंचुरी लगाने की तैयारी में ब्लैक पैंथर 2

Tue, 15 Nov 2022 09:09 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Nov 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report Yashoda Uunchai Black Panther Wakanda Forever Collection Day 4 Kantara
ब्लैक पैंथर,यशोदा, ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

Monday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर अब तक साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई चल रही थी। हालांकि, सोमवार को सामने आए शुरुआती आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, साउथ सिनेमा को कड़ी टक्कर दे रहा है। दरअसल, सिनेमाघरों में एक ही दिन रिलीज हुई सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' और अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' चार दिन में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आइए जानते हैं अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

Monday Box Office Report Yashoda Uunchai Black Panther Wakanda Forever Collection Day 4 Kantara
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

ऊंचाई
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म 'ऊंचाई' ने सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 35 करोड़ रुपये बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने चार दिन में 11.66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यानी फिल्म ने सोमवार तक अपनी लागत का 33.31 फीसदी कमाने में कामयाब रही। इतना ही नहीं 'ऊंचाई' ने साउथ की फिल्म 'यशोदा' को पछाड़ पाने में सफल रही। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में रंगभेद के शिकार हुए ये फिल्मी सितारे, एक ने तो इंडस्ट्री ही छोड़ देनी चाही

Monday Box Office Report Yashoda Uunchai Black Panther Wakanda Forever Collection Day 4 Kantara
ऊंचाई फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऊंचाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला दिन 1.81
दूसरा दिन 3.64
तीसरा दिन 4.71
चौथा दिन 1.50
कुल कलेक्शन 11.66
विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Yashoda Uunchai Black Panther Wakanda Forever Collection Day 4 Kantara
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' ने सोमवार को मात्र 11.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यूं तो फिल्म ने बॉलीवुड की 'ऊंचाई' की ही तरह 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। लेकिन, दोनों फिल्म की लागत में आए अंतर की वजह से 'यशोदा', 'ऊंचाई' से आगे निकलने में नाकामयाब रही। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म को तकरीबन 40 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है और चार दिन में फिल्म ने 29.07 फीसदी का ही कारोबार किया है। 

यह भी पढ़ें: जबलपुर के लड़के ने इंडस्ट्री में बनाई पहचान, शाहरुख खान दे चुके हैं ट्रॉफी!

विज्ञापन
Monday Box Office Report Yashoda Uunchai Black Panther Wakanda Forever Collection Day 4 Kantara
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
यशोदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला दिन 3.06
दूसरा दिन 3.64
तीसरा दिन 3.50
चौथा दिन 1.50
कुल कलेक्शन 11.63
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed