फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: नदी में कूद कर आयुष्मान खुराना से मिलने के लिए तैयार थी ये फैन, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Sun, 28 Aug 2022 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Aug 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana female fan in the mathura, was ready to swim and meet the actor
आयुष्मान खुराना-फीमेल फैन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म स्टार्स के लाखों फैंस होते हैं। उनमें से कुछ ऐसे भी प्रशंसक होते हैं जो अपने फेवरेट सितारे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्हीं में एक फैन से आयुष्मान खुराना का सामना हो गया। इससे जुड़ा एक वीडियो खुद आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष्मान की फैन उन्हें देखकर काफी उत्साहित हो जाती है। 

Ayushmann Khurrana female fan in the mathura, was ready to swim and meet the actor
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्टर की ओर से शेयर किया गया ये वीडियो मथुरा का है। वीडियो में कुछ लोग नदी में बोट की सवारी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फैन उनसे मिलने की जिद कर बैठती है, जिस पर आयुष्मान उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि नदी में उतरकर नहीं आ सकते हैं। बता दें कि वीडियो में आयुष्मान तो नजर नहीं आ रहे लेकिन फैन को समझाते हुए उनकी आवाज सुनी जा सकती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

Ayushmann Khurrana female fan in the mathura, was ready to swim and meet the actor
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को सामने आने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'मैं होती तो मैं भी कूद कर चली आती।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'मुझे भी मिलना है आयुष्मान खुराना से।' इसके अलावा ज्यादातर लोग वीडियो को क्यूट बताकर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana female fan in the mathura, was ready to swim and meet the actor
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना हाल ही में फिल्म 'अनेक' में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। हालांकि यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'डॉक्टर जी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट रकुल प्रीत सिंह दिखेंगी। इसके अलावा वह 'एन एक्शन हीरो' में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed