फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सुष्मिता सेन का भावुक पोस्ट और जवान के लिए विजय सेतुपति की मोटी फीस, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 28 Aug 2022 08:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 28 Aug 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
filmy wrap annu awasthi composed song for raju srivastava Sushmita Sen emotional post entertainment news
सुष्मिता सेन, जवान में विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार का दिन बेशक छुट्टी का होता है लेकिन मनोरंजन जगत में हलचल फिर भी बनी रहती है। कुछ कलाकार इस दिन को अपने परिवार के साथ बिताते हैं, तो कुछ आज के दिन भी अपने काम में लगे रहते हैं। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए संडे वाइब की झलक दिखाई। तो दूसरी तरफ केआरके ने आज बॉलीवुड की कब्र खोद देने वाला ट्वीट किया। आइए आपको 10 खबरों के जरिए आज के मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं। 

filmy wrap annu awasthi composed song for raju srivastava Sushmita Sen emotional post entertainment news
शाहरुख खान, विजय सेतुपति - फोटो : social media

शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस को उनकी फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के अलावा उनकी फिल्म 'जवान' भी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इस  फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर लोगों की बेताबी बढ़ गई। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति भी हैं जो नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी।

Jawan: शाहरुख की 'जवान' के लिए विजय सेतुपति ने ली इतनी मोटी रकम! जानकर उड़ जाएंगे होश

filmy wrap annu awasthi composed song for raju srivastava Sushmita Sen emotional post entertainment news
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से अस्पताल में हैं। फिलहाल जानकारी सामने आई है कि अब उनकी हालत ठीक है और डॉक्टर्स उन्हें जल्दी रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी वह वेंटिलेटर पर ही हैं। जहां स्पेशल डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन को होश में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। परिवार, करीबी, दोस्त और फैंस भी लगातार राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं अब कॉमेडियन की सलामती के लिए एक गाना भी बनाया गया है।

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए बनाया गाना, 'फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
filmy wrap annu awasthi composed song for raju srivastava Sushmita Sen emotional post entertainment news
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी, जिसमें एक पेंटिंग बनी हुई थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी इस जर्नी में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने उस स्पेशल पेंटिंग का मतलब बताया है।

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेटे के जन्म पर शेयर की थी स्पेशल पेंटिंग, अब बताया क्या था उसका मतलब
 

विज्ञापन
filmy wrap annu awasthi composed song for raju srivastava Sushmita Sen emotional post entertainment news
सुष्मिता सेन ने छोटी बेटी अलीशा के बर्थडे पर साझा की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फिल्मों से अलग सुष्मिता अपने परिवार को भी भरपूर समय देती हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली फोटोज भी सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। दरअसल, सुष्मिता सेन ने यह पोस्ट अपनी छोटी बेटी के बर्थडे के मौके पर साझा की हैं। 

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन की छोटी बेटी ने रखा टीन एज में कदम, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed