फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anek Teaser Out: आयुष्मान खुराना की 'अनेक' का टीजर आउट, कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Wed, 04 May 2022 09:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 04 May 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana film anek teaser out and trailer will be released tomorrow
अनेक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना हमेशा अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में समाज को एक संदेश देती हैं, इसलिए दर्शकों को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। आयुष्मान खुराना की फिल्मों की खूब तारीफ भी होती है। आजकल आयुष्मान अपनी फिल्म अनेक को लेकर चर्चा में हैं। 'अनेक' के मेकर्स ने आज इस फिल्म का पॉलिटिकल एक्शन मोशन टीजर रिलीज कर दिया है। अनेक का टीजर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 5 मई को रिलीज होगा। 

ayushmann khurrana film anek teaser out and trailer will be released tomorrow
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram

आयुष्मान खुराना पहली बार इस फिल्म में एक अंडर कवर पुलिसवाले की भूमिका में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान हथियार और गोला-बारूद के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका डायलॉग और एक्टिंग सभी दमदार है। फिल्म के टीजर से दर्शक इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कितनी शानदार होने वाली है। विक्की डोनर फिल्म के अभिनेता को टीजर में ये कहते सुना जा सकता है- 'हमारा देश अनेक हिस्सों से जुड़कर बना है, फिर क्यों कुछ हिस्से हमसे आज भी जुदा हैं...  अनेक रहे जब एक समान... हर हिस्से में हिंदुस्तान... शांति के लिए मिशन शुरू... जीतेगा कौन? हिंदुस्तान।'


ayushmann khurrana film anek teaser out and trailer will be released tomorrow
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म को नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोकेशन में शूट किया गया है। 'अनेक' को अनुभव सिन्हा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स द्वारा मिलकर बनाया गया है। 2019 में आई फिल्म आर्टिकल 15 के बाद अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान की ये दूसरी फिल्म है। अनेक 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana film anek teaser out and trailer will be released tomorrow
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

अनेक के अलावा आयुष्मान फिल्म 'डॉक्टर जी' में रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देंगे। जिसमें वह एक पुरुष रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे। यह अनुभूति कश्यप के निर्देशन में भी पहली फिल्म होगी। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी सहायक भूमिकाओं में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed