रणवीर सिंह इस समय अपनी गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की इस समय हर जगह जोरदार चर्चा हो रही है और फिल्म 13 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह के फैंस सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है, जिससे रणवीर सिंह के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। 'जयेशभाई जोरदार' विवादों के घेरे में आ गई है। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर के एक सीन पर विवाद ने जोर पकड़ लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Filmy Warp: कानूनी पचड़े में फंसी रणवीर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' और 20वें दिन 'केजीएफ 2' ने बनाया नया रिकॉर्ड, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की ईद पर फिल्म प्रेमियों से ईदी पाने की आस लेकर 29 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दोनों हिंदी फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ की झोली लोगों ने लबालब भरी नहीं। हां, हिंदी में डब होकर रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने सोमवार को लड़खड़ाने के बाद मंगलवार को नया हरकारा लगाया और बॉक्स ऑफिस पर असली ईदी इसी को मिली। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी के कलेक्शन में तीसरे सोमवार के मुकाबले तीसरे मंगलवार 100 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Eid 2022 Box Office Collection: ‘केजीएफ 2’ ने 20वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, ‘रनवे 34’, ‘हीरोपंती 2’ का बुरा हाल
भुवन बाम का ओटीटी पर डेब्यू
भुवन बाम पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया पर में एक प्रसिद्ध नाम बनकर उभरे हैं। वह एक कॉमेडियन, लेखक, गीतकार और यूट्यूबर हैं। भुवन डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रचनात्मक कंटेंट बनाने वाले ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिसने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उन्हें अपने 'बीबी की वाइन्स' वीडियो से लोगों की खूब प्रशंसा और लोकप्रियता मिली। भुवन बाम के इस शो ने कई रिकॉर्ड बनाए और कईं तोड़े भी थे। पिछले साल भुवन यूट्यूब पर अपना एक नया शो लेकर आए थे, जिसका नाम 'ढिंढोरा' था। इसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा भी मिली थी और अब वह एक अभिनेता के रूप में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bhuvan Bam: अब 'ताजा खबर' लेकर आ रहे हैं बीबी के वाइन्स फेम भुवन बाम, ओटीटी पर करेंगे डेब्यू
आचार्य मूवी फ्लॉप
बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के बाद चिरंजिवी और राम चरण की फिल्म 'आचार्य' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। छह दिनों में केवल 54.74 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म राम चरण और चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक होने जा रही है। क्योंकि 140 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'आचार्य', किसी भी तरह अपने लागत की वसूली नहीं कर पा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Acharya: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई 'आचार्य', डिस्ट्रिब्यूटर्स ने मांगा 50 करोड़ रुपये का मुआवजा
कान फेस्टिवल में भारत बना कंट्री ऑफ ऑनर
दुनिया के सबसे पुराने फिल्म समारोह में से एक कान फिल्म फेस्टिवल में हर साल देश के कई सेलिब्रिटी हिस्सा लेते हैं, लेकिन साल 2022 का कान फेस्टिवल देश के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार के कान फेस्टिवल में भारत को आधिकारिक तौर पर कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। समारोह में अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया जाएगा। 17 मई से शुरू होने वाले कान फेस्टिवल में 22 मई को भारत को समर्पित हॉल में देश की अनरिलीज फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Cannes festival 2022: कान समारोह में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' का होगा वर्ल्ड प्रीमियर, हॉल में दिखाई जाएंगी देश की अनरिलीज्ड फिल्में