फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ड्रीम गर्ल' का पहला गाना 'राधे राधे' हुआ रिलीज, आयुष्मान और नुसरत ने अदाओं से जीता दिल

Wed, 14 Aug 2019 07:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 14 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Nushrat Bharucha Starrer Dream Girl movie Song Radhe Radhe is out now
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे - फोटो : सोशल मीडिया

एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में कर दर्शकों के दिल में जगह बना चुके आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया। ऐसे में फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है जिसका नाम है 'राधे- राधे'।

Ayushmann Khurrana Nushrat Bharucha Starrer Dream Girl movie Song Radhe Radhe is out now
ड्रीमगर्ल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल' के ट्रेलर की तरह ही फिल्म के पहने गाने 'राधे राधे' ने भी दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। गाने की झलक तो पहले ही ट्रेलर में देखी जा चुकी है लेकिन अब पूरा गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने के बारे में फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फिल्म जब मथुरा बेस्ड  है तो राधे कृष्णा का गाना कैसे शामिल नहीं करते।

Ayushmann Khurrana Nushrat Bharucha Starrer Dream Girl movie Song Radhe Radhe is out now
ayushmann khurrana dream girl - फोटो : Twitter

गाने के बारे में राज ने आगे बताया कि इसके शूट के लिए मुंबई में ही एक बड़ा सेट बनाया गया था जिसे मथुरा-गोकुल का लुक दिया गया था। वहीं ये गाना ऐसे वक्त पर आता है जो फिल्म को आगे बढ़ाने में मदद करता है। ये गाना एकदम परफेक्ट जन्माष्टमी सॉन्ग  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Nushrat Bharucha Starrer Dream Girl movie Song Radhe Radhe is out now
dream girl trailer launch event - फोटो : instagram

गाने में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की शानदार  केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना 'पूजा' की आवाज में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं कभी वो राधा तो कभी सीता या द्रौपदी बने नजर आते हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Nushrat Bharucha Starrer Dream Girl movie Song Radhe Radhe is out now
dream girl trailer launch event - फोटो : social media

गौरतलब है कि राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म ड्रीम गर्ल को एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह ने प्रोड्यूस किया है। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed