'Toffee' में 'बचपन' की याद दिला रहे आयुष्मान खुराना, गाना सुनकर होंगे इमोशनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना की शॉर्ट फिल्म ‘टॉफी’ का गाना इरोस नॉउ एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है। इस फिल्म को आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने को-प्रोड्यूस किया है।
A special dedication to childhood with the song #Bachpan from #Toffee by @ayushmannk https://t.co/5iY5zRfNef pic.twitter.com/m9Vk6Se3yY
इस शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। जो दो लड़कियों की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। इस ट्रेलर को देखकर आपको भी अपना बचपन याद आ जाएगा। फिल्म ‘टॉफी’ नब्बे के दशक की इर्द-गिर्द बुनी हुई।
Trailer of short film #Toffee... Produced by Eros International, Ayushmann Khurrana and Mukesh Chhabra... Directed by Tahira Kashyap... Link: https://t.co/lMze2u0Fwr
वहीं, आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ 'दंगल' में आमिर खान की छोटी बेटी का किरदार निभा चुकीं सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम होगा 'बधाई हो'। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसकी जिंदगी एक खास खबर से प्रभावित होगी। खबर के बाद परिवार के सदस्यों के साथ जो होता है वही कहानी की जड़ बन जाएगी।