फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doctor G: आयुष्मान खुराना ने डॉक्टर्स डे पर जारी किया फिल्म से अपना नया लुक, पोस्ट शेयर कर चिकित्सकों को दी बधाई

Fri, 01 Jul 2022 01:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Jul 2022 01:21 PM IST
सार

देशभर में आज का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म से उनका दूसका लुक जारी हो गया है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shared his new look from Doctor G on Doctor's Day
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में आज का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म से उनका दूसका लुक जारी हो गया है। दरअसल, अभिनेता जल्द ही अपनी अगली फिल्म डॉक्टर जी में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब उनकी इस फिल्म से एक्टर का दूसरा लुक सामने आ गया है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले आयुष्मान खुराना और जंगली पिक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर यह लुक जारी किया है। 

Ayushmann Khurrana shared his new look from Doctor G on Doctor's Day
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ये नया लुक शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, जी से गायनेकोलॉजिस्ट, जी से गुप्ता ️ये है हमारा डॉक्टर जी। डॉक्टर उदय गुप्ता उर्फ डॉक्टर जी और टीम की तरफ से सभी जी से जीनियस डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं। इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों को भी टैग किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Junglee Pictures (@jungleepictures)

Ayushmann Khurrana shared his new look from Doctor G on Doctor's Day
'डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल इस फिल्म से आयुष्मान का फर्स्ट लुक जारी किया था। 'बरेली की बर्फी' और 'बधाई हो' की सफलता के बाद जंगली पिक्चर्स के साथ 'डॉक्टर जी' आयुष्मान खुराना की तीसरी फिल्म है। डॉक्टर जी एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुभूति कश्यप द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इसका निर्माण जंगली पिक्चर्स कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अनुभूति डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shared his new look from Doctor G on Doctor's Day
फिल्म अनेक - फोटो : Social media

फिल्म में आयुष्मान के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगी।  वहीं, आयुष्मान डॉ उदय गुप्ता की भूमिका में नजर आएंगे। आयुष्मान और रकुल इस फिल्म के जरिए पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में आयुष्मान और रकुल के अलावा शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो  आयुष्मान आखिरी बार अनुभव सिन्हा की फिल्म अनेक में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म एक्शन हीरो में भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed