देश की राजनीति में हो रहे बदलाव दिन-ब-दिन राज्यों में भी फैलते जा रहे हैं। महाराष्ट्र इसका ताजा उदाहरण है, जहां राज्य की सबसे मजबूत पार्टी मानी जाने वाली शिवसेना अब दो गुटों में बट गई है। उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लोगों को लग रहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम की गद्दी संभालेंगे, लेकिन इससे उलट महाराष्ट्र की बागडोर अब एकनाथ शिंदे के हाथों में सौंप दी गई है। महाराष्ट्र के नए सीएम चुने जाने पर शिंदे को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अब इन बधाई देने वालों में बॉलीवुड की दो नामचीन हस्तियों का नाम भी शामिल हो गया है। यह दो और कोई नहीं कंगना रणौत और इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं। दोनों कलाकारों ने महाराष्ट्र के नए सीएम को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।
Kangana-Vivek Agnihotri: एकनाथ शिंदे के समर्थन में आए बॉलीवुड कलाकार, कंगना और विवेक ने बांधे तारीफों के पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वीन ने की शिंदे के सफर की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए नाराजगी जग जाहिर है। उद्धव के इस्तीफा देने के बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उद्धव का घमंड टूटने की बात कही थी। उद्धव को सोशल मीडिया पर कोसने के बाद अब कंगना ने महाराष्ट्र के नए सीएम बनने पर एकनाथ शिंदे को बधाई दी है। कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा करते हुए एकनाथ शिंदे के राजनीतिक सफर की तारीफ की। अभिनेत्री ने लिखा, ' इनकी सफलता की कहानी कितनी प्रेरणादायक है......अपना जीवन जीने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने से लेकर देश के सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली लोगों में से एक बनने तक... बधाई हो सर।'
विवेक का सर्मथन
Congratulations @mieknathshinde
पूरे महाराष्ट्र में इस समय एकनाथ शिंदे के नाम के जयकारे लग रहे हैं और इन जयकारों में एक आवाज विवेक रंजन अग्निहोत्री की भी रही। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए एकनाथ शिंदे के लिए अपना समर्थन और खुशी जाहिर की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, ' आपको बधाई हो एकनाथ शिंदे और एक डायनामिक लीडरशिप के लिए आपको भी बधाई हो देवेंद्र फणनवीस। आखिरकार अब हम लोग बिना खौफ के जी सकेंगे। जय महाराष्ट्र।'
Congratulations @Dev_Fadnavis for your dynamic leadership.
At least, now we can live without fear. #JaiMaharashtra
भारतीय जनता पार्टी के सपोर्टर हैं ये सेलेब्स
आपको बता दें यह पहली बार नहीं है, जब कंगना और विवेक ने बीजेपी के सपोर्ट में आवाज उठाई हो। इससे पहले भी कई बार यह दोनों सितारे पार्टी को खुलकर सपोर्ट करते नजर आ चुके हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद उद्धव ठाकरे को बहुमत न होने के कारण इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद राज्य की पूरी सियासत में उलटफेर हो गया है। इसका नतीजा यह हुआ कि राज्यपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नई रूलिंग पार्टी घोषित किया। इतना ही नहीं भाजपा ने अपने दिमागी रणनिती से देवेंद्र फडणवीस के बजाय एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री घोषित किया है।