फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry Twitter Review: समीक्षकों के बाद अब दर्शकों को भी पसंद आई माधवन की फिल्म, नेशनल अवॉर्ड की मांग की

Fri, 01 Jul 2022 11:40 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Jul 2022 11:40 AM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट्स लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म समीक्षकों और दर्शकों द्वारा काफी सराही जा रही हैं।

विज्ञापन
Rocketry Twitter Review: Fans loves r Madhavan starrer rocketry the nambi effect demanded for National Award
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म समीक्षकों और दर्शकों द्वारा काफी सराही जा रही हैं। फिल्म आज से सिनेमाघरों  में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही इस फिल्म से जुड़े #RocketryTheNambiEffect और #Rocketry जैसे हैशटैग भी ट्विटर पर  ट्रेंड कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कैसा रहा फिल्म का ट्विटर रिव्यू-

Rocketry Twitter Review: Fans loves r Madhavan starrer rocketry the nambi effect demanded for National Award
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, आर माधवन द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म रॉकेट्री को प्रशंसा तो मिलनी ही चाहिए, दर्शकों को फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या मे सिनेमा घर भी पहुंचना चाहिए। यह फिल्म दोनों डिर्सव करती है। वहीं, एक अन्य ने तो इस फिल्म के नेशनल अवॉर्ड तक की मांग कर डाली। 

 

Rocketry Twitter Review: Fans loves r Madhavan starrer rocketry the nambi effect demanded for National Award
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक यूजर ने लिखा, वास्तविक जीवन के दो शानदार मलयालियों की कहानियां पड़ोसी उद्योगों में बनाई जा रही हैं और प्रशंसा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने इसे स्वीकार किया, हैट्सऑफ। एक अन्य ने लिखा, एसआरके के सभी फैंस को इस फिल्म को देखना चाहिए। इसलिए नहीं कि इसमें शाहरुख की भूमिका है, बल्कि अभिनेता माधवन सर के बड़े पर्दे पर भूमिका निभाने के प्रयास में उनका समर्थन करने के लिए।



विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry Twitter Review: Fans loves r Madhavan starrer rocketry the nambi effect demanded for National Award
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक अन्य ने फिल्म की तारीफ में कहा कि मैं चाहता हूं कि हर कोई महान वैज्ञानिक के जीवन के बारे में ऐसी फिल्म देखे कि उन्होंने अपने समय में कैसे एक नई दुनिया बनाने की कोशिश की। इसके अलावा कई फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed