{"_id":"5f3baf018ebc3e3cf5270d93","slug":"ayushmann-khurrana-shooting-started-with-local-technicians-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान ने बताया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नजरिया, चंडीगढ़ में स्थानीय तकनीशियनों के साथ शुरू की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान ने बताया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नजरिया, चंडीगढ़ में स्थानीय तकनीशियनों के साथ शुरू की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 18 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना खुले तौर पर इस बात को स्वीकार करते हैं कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नए सिरे से कामकाज की शुरुआत होनी चाहिए। भारत में पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट मिलने के साथ ही उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। उनका मानना है कि लोगों को काम पर वापस लौटना ही पड़ेगा और अपने घर के आस-पास कामकाज की शुरुआत करने से उन्हें अपना भरोसा वापस मिलेगा क्योंकि अब हम सभी के लिए कोरोना वायरस के साथ जीने के इस नए तरीके से तालमेल बिठाना जरूरी हो गया है।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान इन दिनों चंडीगढ़ में हैं और यहां उन्होंने तीन बैक-टू-बैक नए एंडोर्समेंट कैंपेन की शूटिंग की है। वह अक्टूबर में जाने-माने फिल्म मेकर अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए भी तैयार हैं, जो प्रोग्रेसिव लव स्टोरी पर आधारित होगी।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात ये है कि पिछले दो दिन से हिंदी सिनेमा के अभिनेता आमिर खान तुर्की में अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। अक्षय कुमार भी अपनी नई फिल्म के कलाकारों के साथ लंदन जा चुके हैं। लेकिन, आयुष्मान ‘आत्मनिर्भर भारत’ को सिर्फ मानते ही नहीं बल्कि जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुषमान कहते हैं, “अपने होमटाउन में रहते हुए मैंने कई चीजों की शूटिंग की है और मजे की बात तो यह है कि क्रू के मेंबर्स भी चंडीगढ़ में ही रहते हैं, इसलिए उनके साथ शूटिंग करना बेहद आसान हो गया। इतने महीनों के बाद सेट पर काम करके दिलो- दिमाग तरोताजा हो गया। अपने मन से इस वायरस के डर को बाहर निकालने और इसके साथ रहने की आदत डालने में कुछ समय लगा, लेकिन सच कहूं तो अब मैं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपायों के साथ अपना काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान को यकीन है कि फिल्म इंडस्ट्री नए सिरे से कामकाज शुरू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। उन्हें इस बात का संतोष है कि उन्होंने बिजनेस को पटरी पर लाने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है। वह कहते हैं, “अगर पूरी प्रोडक्शन टीम सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों को अपनाए और सावधानी बरते तो इससे बीमारी फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री में एक नई शुरुआत के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और मुझे खुशी है कि मैंने अपनी ओर से एक कोशिश की है।” आयुष्मान अक्टूबर में अभिषेक कपूर के साथ प्रोग्रेसिव लव स्टोरी पर शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।