सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती का आरोप, सुशांत की बहन ने नशे में की थी छेड़खानी, सुशांत के साथ-साथ रिया को भी आने लगे थे पैनिक अटैक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Lawyer Release Official statement clarifying her stance on the case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के परिवार का दावा है कि उनकी मानसिक दशा कभी खराब नहीं रही। परिवार वाले मानते हैं कि सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती पूरी तरह जिम्मेदार है। मामले में ईडी की जांच भी जारी है। वे मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पिछले कई दिनों से लोगों से सवाल- जवाब कर रहे हैं। सुंशात के पिता केके सिंह ने रिया पर सुशांत के अकाउंट से अवैध रूप से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया है। अब रिया चक्रवर्ती के वकील ने भी रिया की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि सुशांत के परिवार के बीच रिया के रिश्ते कैसे थे।





Trending Videos
Rhea Chakraborty Lawyer Release Official statement clarifying her stance on the case
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया ने बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। इस बयान के मुताबिक, रिया और सुशांत पिछले कई सालों से एक- दूसरे को जानते थे क्योंकि वे दोनों भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। इन सालों में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी और दोनों बातें भी किया करते थे। अप्रैल 2019 में रिया और सुशांत एक पार्टी में मिले। इसके तुरंत बाद वे एक-दूसरे को डेट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Lawyer Release Official statement clarifying her stance on the case
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का यूरोप ट्रिप - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों एक- दूसरे के घरों में काफी समय बिताते थे लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों दिसंबर 2019 से लिव इन में माउंट ब्लैंक, बांद्रा में रहने लगे। रिया 8 जून तक सुशांत के साथ ही थीं। इसके आगे बयान के मुताबिक सुशांत के परिवार द्वारा लगाए जा रहे मौजूदा आरोप बकवास हैं। कोई भी आरोप 27 जुलाई 2020 तक मुंबई पुलिस या किसी अन्य प्राधिकारी के समक्ष सुशांत के परिवार ने नहीं लगाए थे।

Rhea Chakraborty Lawyer Release Official statement clarifying her stance on the case
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

सुशांत का परिवार शिक्षित है और परिवार में एक आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह भी हैं। आरोपों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और गलत उद्देश्यों के लिए गढ़ा गया है। मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय दोनों को रिया के सभी वित्तीय दस्तावेज सौंप दिए गए हैं जो स्पष्ट रूप से इस तरह के आरोपों को गलत साबित करते हैं। सुशांत के खातों से रिया ने एक रुपया भी ट्रांसफर नहीं किया है। उनके सभी आयकर रिटर्न की जांच पुलिस के साथ-साथ ईडी ने भी की है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Lawyer Release Official statement clarifying her stance on the case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इस बयान के मुताबिक, रिश्ते के शुरुआती महीनों में जब रिया सुशांत के घर गईं थीं तो वह अपनी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ के साथ रहते थे। अप्रैल 2019 में रिया और प्रियंका एक पार्टी में गए थे। प्रियंका ने वहां शराब पी और पुरुषों के साथ-साथ उस पार्टी में मौजूद महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया। इसलिए, रिया ने जोर देकर कहा वे घर चलें। उस रात सुशांत और उनकी बहन प्रियंका ने शराब पीना जारी रखा। रिया, सुशांत के कमरे में सोने चली गईं क्योंकि अगली सुबह उनकी शूटिंग थी। रिया सुशांत के कमरे में सो रही थीं तभी अचानक प्रियंका उनके साथ बिस्तर पर लेट गईं और उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की। रिया बेहद सदमे में थीं और उन्होंने प्रियंका से कमरे से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद, रिया ने खुद घर छोड़ दिया। रिया ने जब ये बात सुशांत को बताई तो दोनों भाई-बहन के बीच काफी बहस हुई। तभी से रिया और सुशांत के परिवार के बीच रिश्ते खराब हो गए। सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए बनाई गई लिस्ट में भी रिया का नाम नहीं शामिल किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed