वैसे तो मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का नाम अभिनेता, निर्माता सलमान खान की गुडबुक्स में सबसे ऊपर आता है लेकिन, उनके छोटे परदे पर शुरू होने जा रहे शो के लिए उनकी एक साथी कलाकार सलमान का ही शो छोड़ आई है। ये तो आपको पता ही होगा कि सुनील की कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' जल्द ही छोटे परदे पर वापसी हो रही है।
सुगंधा मिश्रा ने इसलिए छोड़ दिया बिग बॉस का नया सीजन, सलमान खान से ज्यादा इनसे हैं प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो में सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले को दर्शक फिर से एक ही मंच पर एक साथ देख पाएंगे । दोनों एक-दूसरे को डेट करने को लेकर काफी खबरों में रहे हैं। हालांकि दोनों में सो कोई खुलकर इसका इजहार नहीं करता है और बात चलते ही अपने ऐसे किसी रिश्ते से दोनों इनकार भी करते हैं।
इस बारे में सुगंधा मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से दर्शको के साथ जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है । फिल्मी मसालों से भरा 'गैंग्स ऑफ़ फ़िल्मिस्तान' शो बहुत मजेदार है। एकसाथ इतने सारे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का बहुत शानदार अनुभव है।”सुगंधा शो के अपने जोड़ीदार की तारीफें करते भी नहीं थकतीं। शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि दोनों की केमिस्ट्री शो में अलग ही रह लेकर आएगी।
वहीं संजय दत्त की मिमिक्री कर करके मशहूर हुए संकेत भोसले कहते हैं, “मैं सेट पर वापस आकर खुश हूं। इस कठिन दौर में मुझे लोगों का मनोरंजन करने में बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे इस शो को बहुत पसंद करेंगे।”
संकेत खुलकर तो नहीं कहते लेकिन उनके करीबी बताते हैं कि सुगंधा ने बिग बॉस के नए सीजन के लिए न्यौता मिलने पर संकेत से इस बारे में चर्चा की और इस चर्चा की ही परिणति रही कि बिग बॉस में सुगंधा नहीं जा रही हैं।
पढ़ें: Preeti Jhangiani Birthday: अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गई थीं प्रीति झंगियानी, 'मोहब्बतें' की ये अभिनेत्री अब दिखती है ऐसी