फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना के घर पर आया नन्हा मेहमान, पत्नी ताहिरा ने फोटो साझा कर फैंस को दी खुशखबरी

Mon, 14 Dec 2020 12:09 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 14 Dec 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann khurrana tahira kashyap welcomes new family member share pictures on instagram
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram

बॉलीवुड के पावर कपल आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के परिवार में एक सदस्य शामिल हुआ है। ताहिरा कश्यप ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से उस नए सदस्य की फोटो शेयर की है। आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से उस नए सदस्य का परिचय पूरी दुनिया से कराया है।  

Ayushmann khurrana tahira kashyap welcomes new family member share pictures on instagram
tahira kashyap - फोटो : Instagram - tahirakashyap

ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम से एक छोटे से पपी की फोटो शेयर की है और उसे अपने परिवार का नया सदस्य बताया है। ताहिरा ने बताया कि इसका नाम पीनट है और यह हमारे परिवार का सबसे नया सदस्य है। ताहिरा ने लिखा कि हमारे परिवार का सबसे नया सदस्य। इसका नाम पीनट है। हम सबको इसके ऊपर बहुत प्यार आ रहा है। ताहिरा ने आगे पीनट की कहानी भी बताई।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

Ayushmann khurrana tahira kashyap welcomes new family member share pictures on instagram
tahira kashyap - फोटो : Instagram - tahirakashyap

ताहिरा ने आगे लिखा कि हमारे नए सदस्य पीनट की भी एक कहानी है। जिस शख्स के माध्यम से हमें पीनट मिली, उन्होंने बताया कि हमेशा सबसे पहले लड़कों को चुना जाता है। इसलिए चाहे पीनट का भाई कितना भी सुंदर क्यों ना हो, मैं पीनट को सेकंड च्वाइस नहीं बनने देना चाहती हूं। ताहिरा ने आगे लिखा कि हमारे परिवार में नए सदस्य का स्वागत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann khurrana tahira kashyap welcomes new family member share pictures on instagram
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram: @ayushmannk

आयुष्मान ने ताहिरा को करीब 12 साल तक डेट किया था। दोनों की लव स्टोरी फिजिक्स की कोचिंग क्लास से शुरू हुई थी। तब दोनों 11वीं-12वीं में थे। लेकिन एक वक्त आयुष्मान की जिंदगी में वो भी जब ताहिरा इस शादी के इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थीं। ताहिरा, आयुष्मान के बचपन का प्यार हैं और दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। अब दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
Ayushmann khurrana tahira kashyap welcomes new family member share pictures on instagram
Tahira Kashyap - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू के दौरान ताहिरा ने कहा था कि मुझे आयुष्मान के ऑन स्क्रीन पर Kiss करने से परेशानी होती थी। उस वक्त बड़ा अजीब लगता था। आयुष्मान के पास मुझे धैर्य से सुनने का वक्त नहीं था और मेरे पास उन्हें समझने का धैर्य नहीं था। हम साथ होकर पर भी एक- दूसरे के पास नहीं थे। वो समझते थे कि मैं बुरा नहीं मानूंगी। मैं ये बात जानती थी की वो मुझे चीट नहीं कर रहे हैं। मुझे बस एक कलाकार की कला को समझना था। मैंने कई बार हाथ खड़े किए लेकिन आयुष्मान ने नहीं, उन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हमने कैंसर से लड़ाई लड़ी और दोनों ने इस जंग को जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed