फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना की पत्नी को दोबारा डिटेक्ट हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर बोलीं - 'आधी जंग बाकी है'

Thu, 29 Nov 2018 01:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap again diagnosed with cancer shared emotional post
ताहिरा कश्यप

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप हाल ही में कैंसर का इलाज करवाकर वापस आई थीं लेकिन अब उन्हें दोबारा से कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इस बात का खुलासा खुद ताहिरा ने सोशल मीडिया पर किया है। ताहिरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से फैंस काफी दुखी हैं।

Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap again diagnosed with cancer shared emotional post
tahira kashyap - फोटो : instagram

किसी भी जानलेवा बीमारी से जूझना काफी मुश्किल होता है। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं। अब ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ है और अब यह पहले स्टेज पर पहुंच गया है। दोबारा कैंसर डिटेक्ट होने की जानकारी ताहिरा ने सोशल मीडिया पर देते हुए कहा - 'अभी आधी जंग बाकी है।'

Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap again diagnosed with cancer shared emotional post
Ayushmann Khurrana and tahira - फोटो : twitter

ताहिरा कश्यप ने लिखा - 'मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं। मेरा अपग्रेटेड वर्जन कैंसर के स्टेज 1 से लड़ रहा है। मेरी कीमोथेरेपी के 12 सेशन होने हैं। 6 हो चुके हैं और 6 बाकी हैं। मेरी पोस्ट मेरे इस सफर को समर्पित है। आधी लड़ाई मैं जीत चुकी हूं। आधी उन लोगों के लिए लड़ना चाहती हूं जो इससे गुजर रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

That’s what you do when cancer shows up. You show it the way out! It is a tough phase to be in, but then I would have never known my own strength, which is inherent in each one of us, and which we come to know off when tested. Like I said before, let’s choose to be the heroes of our own drama of life. I strongly believe if an obstacle comes in your life it is for you to deal with it, overcome it, beat the shit out of it and become a better version of yourself, which could be a bit worn out but would be experienced, a bit tattered but more wise, a bit left out but more to bring forth, a bit handicapped but better equipped! So now the upgraded version of myself is dealing with cancer stage 1 a, which is still a result of early detection. I’ll be going through 12 sessions of chemotherapy. 6 down, and another 6 left. Hence the cap look nowadays😁 This post is dedicated to my journey where half the battle is won and the other half I want to fight with each of you who is enduring it. Be resilient, be strong, we shall overcome and how! Also I have immense gratitude for people around me who have taken it in the right spirit and didn’t give up on me. Personally I owe it to my best friend @komal20to77 husband @ayushmannk parents @kashyap6480 @yajankashyap . This bit is taken for granted but when professionally you are supported and still look dependable your resilience to fight becomes stronger. For this I owe it to @atulkasbekar @tanuj.garg @findingshanti @shrutiv11 who too were shocked when they heard the news but didn’t give up and still lay bet on this bruised but not broken horse. Gratitude 🙏 #earlydetection #breastcancerawareness #fuckcancer #spreadingawareness #selflovenomatterwhat #bruisedbutnotbroken #bodhisattva #sokavictor #spreadlove #compassion

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap again diagnosed with cancer shared emotional post
ayushmann khurrana - फोटो : File Photo

ताहिरा ने आगे लिखा - 'मजबूत बनो, हम इससे उभरेंगे। मेरे आस-पास के लोगों के लिए भी बहुत आभार जिन्होंने मेरा साथ दिया।' ताहिरा ने अपनी बीमारी की जानकारी भी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। ताहिरा ने पोस्ट में बताया था कि उन्हें दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) है। ताहिरा ने उस वक्त मास्टेक्टोमी कराया था इसके बाद वह काम पर लौट आई थीं। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap again diagnosed with cancer shared emotional post
nafisa ali, sonia gandhi - फोटो : instagram

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप मशहूर लेखक हैं। आपको बता दें, इन दिनों बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स कैंसर से जूझ रहे हैं। सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में इलाज करवा रही हैं तो वहीं हाल ही में नफीसा अली को कैंसर डिटेक्ट हुआ था। नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के साथ दिखाई दी थीं। नफीसा अली ने लिखा था - 'मैंने तीसरे चरण का कैंसर डायग्नोस कराया है। अपने बेहतरीन दोस्त से मिली और उन्होंने मुझे कैंसर से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just met my precious friend who wished me luck & to get well from my just diagnosed stage 3 cancer . 😍🤗

A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed