फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: प्रेमिका की गली के नीचे से निकली थी राजेश खन्ना की बारात, जानें और रोचक किस्से

Thu, 29 Dec 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: Interesting facts about Rajesh Khanna's life
'काका' के नाम से मशहूर एक्टर राजेश खन्ना बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मों और एक्टिंग के रुप में दी हुई उनकी विरासत आज भी हमारे साथ कायम है सभी के लिए मार्गदर्शन का काम कर रही है। एक्टिंग में अपने अलग स्टाइल के लिए मशहूर राजेश खन्ना ने ना सिर्फ फिल्म निर्देशकों और अपने फैंस के दिल पर राज किया बल्कि हीरोइनें भी उनकी दीवानी रहीं।
B'Day SPL: Interesting facts about Rajesh Khanna's life
उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए लेकिन एक रोमांटिक हीरो के रूप में उन्हें ज्यादा पसंद किया गया। उनकी आंख झपकाने और गर्दन टेढ़ी करने की अदा के लोग दीवाने हो गए।
B'Day SPL: Interesting facts about Rajesh Khanna's life
जिस तरह आज के दौर में शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है और लाखों लड़कियां उन पर मर मिटती हैं उसी तरह उस जमाने में हीरोइनें राजेश खन्ना के लिए पागल थीं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी।

लड़कियों के बीच तो राजेश खन्ना इतने लोकप्रिय थे कि लड़कियां उन्हें खून से खत लिखती थीं। कई लड़कियों ने तो उनकी फोटो से ही शादी कर ली थी, जबकि कुछ ने अपने हाथ और शरीर के बाकी अंगों पर राजेश खन्ना का नाम गुदवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day SPL: Interesting facts about Rajesh Khanna's life
राजेश खन्ना फिल्मों में ही रोमांटिक नहीं थे बल्कि असल जिंदगी भी खूब रोमांटिक रही। पहले उनका अफेयर सालों तक हीरोइन अंजू मेहंद्रू के साथ चला। उनका ये अफेयर सात सालों तक रहा लेकिन अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिर सालों तक दोनों ने एक दूसरे बात नहीं की। इसके बाद उनकी जिंदगी में आईं डिंपल कपाड़िया। डिंपल से जब राजेश खन्ना ने शादी की तो उस वक्त करोड़ों दिल टूट गए थे लेकिन उनकी लव स्टोरी का किस्सा भी खूब दिलचस्प है।
विज्ञापन
B'Day SPL: Interesting facts about Rajesh Khanna's life
एक बार डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना समंदर के किनारे चांदनी रात में टहल रहे थे और उसी दौरान राजेश खन्ना ने अचानक ही डिंपल के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। लेकिन 1984 में किसी वजह से डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना अलग हो गए लेकिन दोनों ने तलाक नहीं लिया।

इसी दौरान टीना मुनीम उनके करीब आईं लेकिन राजेश खन्ना ने उनके साथ शादी करने से मना कर दिया क्योंकि उस वक्त उनकी दो बेटियां थीं-ट्विंकल और रिंकी और वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियो पर बुरा असर पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed