वेद व्यास के लिए महाकाव्य 'महाभारत' के सबसे उम्रदराज और सबके पूज्य पितामह भीष्म असीम शक्तियों के स्वामी तो थे ही, साथ ही जीवन भर अपने उसूलों के बहुत पक्के रहे। मृत्यु भी उन्हें तब लेने आई जब उन्होंने चाहा। सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार वह शर शैया पर करते रहे। इस कालजयी किरदार को कई फिल्मों व धारावाहिकों में पर्दे पर उतारा गया है। बी आर चोपड़ा की महाभारत के भीष्म को तो आप जानते हैं, लेकिन हम आज आपको मिलतावे हैं उन भीष्म से, जिनके बारे में शायद आपको ज्यादा न पता हो।
बी आर चोपड़ा के भीष्म को रामानंद सागर के इस भीष्म ने दी थी कड़ी टक्कर, बिग बी भी निभा चुके ये किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकार : एनटी रामाराव
फिल्म : भीष्म (1962)
एनटी रामाराव ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया है, जिनमें बहुत सी फिल्में पौराणिक कथाओं पर आधारित रही हैं। उनमें से ही एक फिल्म भीष्म भी रही जिसमें उन्होंने पितामह भीष्म का किरदार निभाया है। तेलुगू सिनेमा में इन्होंने अपने पूरे करियर में 17 बार भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया है। भीष्म का किरदार भी उनके निभाए अर्जुन, कर्ण और दुर्योधन के किरदारों में से एक है।
कलाकार : मुकेश खन्ना
धारावाहिक : महाभारत (1988)
अभिनेता मुकेश खन्ना का आज की पीढ़ी में पहला चेहरा 'शक्तिमान' का है, लेकिन पिछली पीढ़ी में उन्हें भीष्म पितामह के किरदार के लिए ही जाना जाता था। इस किरदार में उनका अभिनय इतना प्रभावशाली था कि लोगों को वे भीष्म का चेहरा ही लगने लगे थे। कोरोना के दौर में जब महाभारत की वापसी हुई है तो मुकेश खन्ना के जेहन में उनके किरदार की भी यादें ताजा हो गई हैं।
कलाकार : ममादौ दिउमे
फिल्म : द महाभारत (1989)
महाभारत से लोग सिर्फ भारत में ही प्रभावित नहीं हैं, बल्कि इसकी ख्याति पूरी दुनिया में फैली हुई है। वर्ष 1989 में अंग्रेजी निर्देशक पीटर बुक ने इस पर एक जर्मन फिल्म बनाई, जिसमें भीष्म का किरदार ममादौ दिउमे ने निभाया है। ये जर्मनी के ही रंगमंच के एक कलाकार हैं। चूंकि इस फिल्म को भी नौ घंटे के नाटक का तीन घंटे में फिल्मी रूप दिया गया था, इसलिए कलाकार भी थिएटर से ही लिए गए थे।
कलाकार : सुनील नागर
धारावाहिक : श्री कृष्णा (1993)
दूरदर्शन के प्रतिष्ठित शो 'रामायण' का निर्माण करने वाले रामानंद सागर ने ही इस धारावाहिक श्री कृष्णा का निर्माण किया है। रामानंद की 'रामायण' ने जितना नाम कमाया है, लगभग उतना ही ये कार्यक्रम भी लोकप्रिय रहा है। इस शो में भीष्म का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील नागर ही ऐसे दूसरे कलाकार रहे हैं जिन्होंने मुकेश खन्ना के बाद खुद की पहचान भीष्म के रूप में बनाई।