{"_id":"5e8d1d338ebc3e76a306686d","slug":"shehnaaz-gill-trapped-in-mumbai-hotel-due-to-lockdown-father-worried","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की वजह से भाई के साथ इस जगह फंसी हैं शहनाज, पिता को हो रही चिंता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लॉकडाउन की वजह से भाई के साथ इस जगह फंसी हैं शहनाज, पिता को हो रही चिंता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 की फेम शहनाज गिल भले ही सीजन की विजेता न बन पाईं हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विनर से कम नहीं है। उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह जहां पूरे देश में लॉकडॉउन लागू है, ऐसे में जो जहां है वो वहीं रह गया है। इसी वजह से शहनाज भी अपने भाई शहबाज के साथ फंस गई हैं।
2 of 5
shehnaz gill
- फोटो : colors tv
लॉकडाउन की वजह फ्लाइट भी बंद है और पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है। ऐसे में शहनाज और उनके भाई मुंबई के एक होटल फंस गए हैं। दरअसल बिग बॉस के बाद शहनाज अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में नजर आई थीं। ये शो कुछ खास नहीं चला और कोरोना के चलते आनन-फानन इसकी शूटिंग को अंतिम रूप देकर बंद कर दिया गया।
3 of 5
shehnaz gill
- फोटो : social media
शूटिंग के बाद शहनाज को घर के लिए फ्लाइट पकड़नी थीं लेकिन वो किसी वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। और अब वो मुंबई के होटल में रह रही हैं। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख इस बाद से बेहद परेशान हैं। वो कहते हैं कि ऐसा मुश्किल समय में भी उनकी बेटी-बेटा साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shehnaz gill
- फोटो : social media
इससे पहले शहनाज शो मुझसे शादी करोगे में से बिना किसी दूल्हे का चुनाव करके बाहर आ गई थीं। बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था- 'मैंने मुझसे शादी करोगे शो का हिस्सा बनकर बहुत बड़ी गलती कर दी। मुझे इस शो के लिए हामी नहीं भरनी चाहिए थी। मेरे पास समय था लेकिन मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।'
विज्ञापन
5 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
शहनाज ने आगे कहा- 'मुझे तो शो के बारे में ज्यादा कुछ पता भी नहीं था। शो में काम करने बाद एहसास हुआ कि मैं अंदर से खुश नहीं हूं। किसी भी लड़के के साथ मेरा कोई भी कनेक्शन नहीं बना।' इस दौरान शहनाज ने ये भी बताया कि इस शो में उनके आने को लेकर उनका परिवार भी बहुत खफा था। उन्होंने कहा- 'परिवार मुझसे नाराज था। परिवार की नाराजगी देखकर मुझे समझ आया कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।