फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण में हनुमान का किरदार अमर कर गए दारा सिंह, अंतिम दिनों में जताई थी ये इच्छा

Wed, 08 Apr 2020 04:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 08 Apr 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
ramanand sagar ramayan hanuman dara singh son vindu dara singh reveals his last wish
Dara Singh - फोटो : Social Media

लोगों की मांग पर लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण शुरू हो गया है। लोग बड़े उत्साह के साथ इसे देख रहे हैं। रामायण ने टीआरपी रेटिंग्स में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 33 साल पहले बने इस सीरियल के हर कलाकार ने अपना किरदार बखूबी निभाया। शो में हनुमान जी का किरादार अभिनेता दारा सिंह ने निभाया था। भले ही अब दारा सिंह हमारे बीच न हों लेकिन उनका ये किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

ramanand sagar ramayan hanuman dara singh son vindu dara singh reveals his last wish
Dara singh as hanuman - फोटो : Twitter

साल 2012 में दारा सिंह का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। पहलवानी से अपना करियर शुरू करने वाले दारा सिंह ने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के तौर पर बेहतरीन काम किया। साल 1976 आई फिल्म बजरंगबली में उन्होंने हनुमान जी का किरदार निभाया था। इसके बाद वो रामानंद सागर की रामायण में हनुमान बने।

ramanand sagar ramayan hanuman dara singh son vindu dara singh reveals his last wish
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo

मरने से पहले दारा सिंह की इच्छा फिर से रामायण देखने की थी। इस बात का खुलासा उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने किया है। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, विंदू ने बताया कि उनके पिता अपने आखिरी दिनों में रामायण देखना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramanand sagar ramayan hanuman dara singh son vindu dara singh reveals his last wish
dara singh

विंदू ने बताया, 'पिता जी के अंतिम दिनों में मैंने उनसे पूछा कि आपकी कोई ऐसी इच्छा है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई। कई बार पूछने पर उन्होंने कहा कि रामायण लगा दो। मैं इसे एक बार फिर देखना चाहता हूं। वह इसे बड़े उत्साह के साथ देखा करते थे और एक दिन में पांच एपिसोड्स देख लिया करते थे। रामायण देखना उनकी आखिरी इच्छा थी।'

विज्ञापन
ramanand sagar ramayan hanuman dara singh son vindu dara singh reveals his last wish
दारा सिंह - फोटो : self

विंदू ने आगे कहा, 'पापा ने अपने एक्टिंग करियर में तीन बार हनुमान का रोल निभाया। पहली बार उन्होंने साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म बजरंगबली में हनुमान का रोल निभाया था। इसके बाद वो रामानंद सागर की रामायण में हनुमान बने। और तीसरी बार वो बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में हनुमान के रोल में नजर आए। उनके बाद कई और एक्टर्स ने हनुमान का रोल किया लेकिन उनके जैसा कोई और नहीं कर पाया।'

हिमांशी खुराना से ब्रेकअप की खबर पर आया आसिम रियाज का जवाब, ट्वीट में लिखा- कोई मतलब नहीं है...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed