फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'बागी 2' का नया गाना रिलीज, होली के मौके पर टाइगर और दिशा संग आप भी नाच उठेंगे

Fri, 02 Mar 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
baaghi2 new song mundiya out now watch tiger shroff disha patani bhangara
baaghi 2
बॉलीवुड फिल्मों में पुराने गानों का रीमेक बनाने का ट्रेंड काफी समय से चल रहा है। फिल्म 'बार बार देखो' के 'काला चश्मा' से लेकर 'आशिक बनाया आपने' का रीमेक तक आपको इनकी लंबी फहरिस्त दिख जाएगी। बॉलीवुड गानों के साथ-साथ पंजाबी गानों के रीमेक भी जोरो पर हैं। 'काला चश्मा', 'दिल चोरी साड्डा हो गया', 'सेटरडे सेटरडे' के बाद अब फिल्म 'बागी 2' का नया गाना रिलीज हो चुका है। फिल्म में ये नया सॉग सुपरहिट चार्टबस्टर गीत 'मुंडिया तो बच के' का रिमेक है।
baaghi2 new song mundiya out now watch tiger shroff disha patani bhangara
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ ने ट्वीट कर गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। बॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा- 'ये रहा ‘बागी2’ से 'मुंडिया तो बच के', मुझे आशा है आप लोगों को यह गाना पसंद आएगा...'
 
baaghi2 new song mundiya out now watch tiger shroff disha patani bhangara
Tiger Shroff
इस होली दर्शकों को रोमांचित करने के लिए यह सुपरहिट ट्रैक तैयार है। इस गाने पर टाइगर और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भांगडा करते नजर आ रहे हैं। जहां टाइगर अपने बेहतरीन डांस मूव्ज दिखा रहे हैं, वहीं दिशा पटानी अपनी अदाओं से लोगों को बोल्ड कर रही हैं। इस गाने को मूल रूप से लभ जंजुआ पर फिल्माया गया था। इस गाने के बोल चन्नी सिंह ने लिखे थे। सॉन्ग के नए वर्जन में फिल्म की मुख्य जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी भांगड़े से रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
baaghi2 new song mundiya out now watch tiger shroff disha patani bhangara
Tiger Shroff
बता दें कि इससे पहले फिल्म का ट्रेलर भी जबरदस्त तरीके से लॉन्च हुआ था। इस दौरान टाइगर और दिशा हेलिकोप्टर से ट्रेलर लॉन्च के लिए पहुंचे थे। साजिद नडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में टाइगर और दिशा के अवाला मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed