{"_id":"58aea5f54f1c1b8716b23df7","slug":"baahubali-actress-ramya-krishnan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए 'बाहुबली' की राजमाता से, बिकनी पहन मचाई थी सनसनी, बिग बी के साथ किया रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलिए 'बाहुबली' की राजमाता से, बिकनी पहन मचाई थी सनसनी, बिग बी के साथ किया रोमांस
Thu, 23 Feb 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्या इस हीरोइन को आप पहचानते हैं ? अगर याद हो तो ये हीरोइन अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आई थी। ये हीरोइन हैं रमैया कृष्णन जिन्होंने फिल्म 'बाहुबली' में राजमाता शिवगामी का किरदार निभाया और वाहवाही बटोरी।
मिलिए 'बाहुबली' की राजमाता से, बिकनी पहन मचाई थी सनसनी, बिग बी के साथ किया रोमांस
2 of 5
- फोटो : self
रमैया की इन पुरानी तस्वीरों को देख आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि दोनों एक ही हैं। 13 साल की उम्र से ही रमैया फिल्मों में सक्रिय हैं और इतने सालों में पहनावे से लेकर उनके ग्लैमरस अंदाज में काफी बदलाव आया है, लेकिन उनकी एक्टिंग देख अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसकी बानगी रमैया कृष्णन की कई फिल्मों में देखने को मिलती है।
मिलिए 'बाहुबली' की राजमाता से, बिकनी पहन मचाई थी सनसनी, बिग बी के साथ किया रोमांस
3 of 5
कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री
रमैया साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही अच्छा काम कर रहीं थीं लेकिन बॉलीवुड की चकाचौंध उन्हें हिंदी फिल्मों में खींच लाई। रमैया को पहली हिंदी फिल्म 1988 में मिली। ये फिल्म थी 'दयावान' जिसमें उनके साथ विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित थीं। हालांकि इस फिल्म में उन्हें कुछ खास पहचान नहीं दिलाई क्योंकि इसमें वो एक डांसर के किरदार में थीं। इसके बाद तकरीबन चार-पांच सालों तक रमैया को कोई हिंदी फिल्म नहीं मिली और उन्होंने साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिए 'बाहुबली' की राजमाता से, बिकनी पहन मचाई थी सनसनी, बिग बी के साथ किया रोमांस
4 of 5
- फोटो : self
साउथ में उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया और खुद को वहां की टॉप की हीरोइनों में स्थापित कर लिया। लेकिन जो मुकाम रमैया को साउथ में मिला वो बॉलीवुड में नहीं मिल पाया। बॉलीवुड में ग्लैमरस दिखने का ट्रेंड उन पर हावी दिखने लगा। यहां चमकने के लिए उन्होंने कई और हिंदी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन खास पहचान नहीं मिली। आखिरकार अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' ने उन्हें हिंदी फिल्मों में स्थापित कर दिया। अमिताभ और गोविंदा के अलावा रमैया ने नाना पाटेकर और अनिल कपूर जैसे कई एक्टरों के साथ काम किया और काफी बोल्ड सीन भी किए।
विज्ञापन
मिलिए 'बाहुबली' की राजमाता से, बिकनी पहन मचाई थी सनसनी, बिग बी के साथ किया रोमांस
5 of 5
लेकिन यहां की चकाचौंध रमैया को रास नहीं आई और उन्होंने हमेशा के लिए साउथ का रूख कर लिया और आज रमैया साउथ की हर बड़े स्टार और निर्देशक की पहली पसंद हैं। खुद 'बाहुबली' के निर्देशक राजामौली ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की।
बेशक पहली हिंदी फिल्म के बाद रमैया बॉलीवुड में अपने कदम नहीं जमा पाईं और गायब हो गईं लेकिन आज वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय हीरोइनों में शुमार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।