{"_id":"5ae14cf54f1c1b330a8b6922","slug":"baahubali-director-ss-rajamouli-praises-ranbir-kapoor-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के टीजर में रणबीर को 6 किरदारों में देख मुरीद हुए 'बाहुबली' के निर्देशक, कह डाली बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के टीजर में रणबीर को 6 किरदारों में देख मुरीद हुए 'बाहुबली' के निर्देशक, कह डाली बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' के टीजर को देखने के बाद हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ किए बिना नहीं थक रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के रोल में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 24 अप्रैल को रिलीज हुए इस टीजर ने सोशल मीडिया में धमाल मचा रखा है। टीजर देखने के बाद खुद संजय दत्त ने भी रणबीर के अभिनय की तारीफ की है।
संजय दत्त बने रणबीर कपूर को टीजर में देखने के बाद हर कोई हैरान है। फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर हू-ब-हू संजय दत्त जैसे दिख रहे हैं। इस चीज को देखते हुए फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजमौली ने भी रणबीर की तारीफ की है। उन्होंने 'संजू' का टीजर देखने के बाद ट्विटर पर रणबीर कपूर की तारीफ की और ट्वीट किया- 'जबरदस्त... रणबीर कपूर लाजवाब... राजकुमार हिरानी मास्टर हैं...'
Mind boggling...
— rajamouli ss (@ssrajamouli) April 24, 2018
Ranbir Kapoor, take a bow...@RajkumarHirani is a master... #Sanju https://t.co/oBk13yMDeF
केवल एसएस राजमौली ने ही नहीं फिल्म 'संजू' के लिए रणबीर कपूर की तारीफ साउथ की 'सिंघम' और 'जुड़वा नबर वन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर सूर्या शिवकुमार ने भी की है। उन्होंने ट्वीट करे लिखा- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, सभी को सम्मान, बेहतरीन काम रणवीर कपूर सर।'
This is unbelievable!! Only Respects to all..!! Amazing work sir!! #RanbirKapoor https://t.co/gthdaVTbst
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) April 24, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त के बचपन से लेकर जेल में सजा काटने तक की हर घटना को बयां किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।