फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बबीता से रणधीर की शादी के लिए कपूर खानदान नहीं था राजी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Sun, 19 Apr 2020 07:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Apr 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
babita and randhir kapoor unseen wedding album
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo

गुजरे जमाने की अभिनेत्री और करिश्मा-करीना की मां बबीता 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बबीता का पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी है। सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं बबीता के पिता हरि शिवदासानी भी एक अभिनेता थे। मशहूर अभिनेत्री साधना, बबीता की कजिन थीं। बबीता का परिवार मूलत: पाकिस्तान में रहता था। बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया।  

babita and randhir kapoor unseen wedding album
randhir kapoor, babita - फोटो : social media

साल 1966 में बबीता ने फिल्म 'दस लाख' से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ संजय खान, ओम प्रकाश और नीतू सिंह थे। साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'राज' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। बबीता ने अपने फिल्मी करियर में केवल 19 फिल्में की हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'किस्मत', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'हसीना मान जाएगी', 'अनजाना', 'कब क्यूं और कहां', 'पहचान' सहित अन्य हैं।

babita and randhir kapoor unseen wedding album
randhir kapoor, babita - फोटो : social media

1971 में बबीता के करियर की एक अहम फिल्म 'कल आज और कल' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर हीरो थे। फिल्म के दौरान रणधीर कपूर और बबीता के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब रणधीर कपूर ने घर पर शादी की बात की तो पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
babita and randhir kapoor unseen wedding album
randhir kapoor, babita - फोटो : social media

उस समय कपूर खानदान में किसी अभिनेत्री से शादी करना अपराध माना जाता था। राज कपूर बबीता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं। एक दिन बबीता ने रणधीर को अल्टीमेटम दिया कि वो घर पर शादी की बात करें। रणधीर किसी तरह परिवारवालों को मनाने में सफल हो गए लेकिन इसके लिए बबीता को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन
babita and randhir kapoor unseen wedding album
randhir kapoor, babita - फोटो : social media

बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटियां करिश्मा और करीना हुईं। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वह अपनी बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा करना चाहती थीं। रणधीर कपूर इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन बबीता ने फैसला कर लिया था। बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ रणधीर का घर छोड़कर चली गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed