अपने धमाकेदार गानों से सभी का दिल जीतने वालीं सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस संक्रमित हो गई हैं। कनिका कपूर पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कनिका कपूर ने इस बात की जानकारी दी है।
Coronavirus: कोविड 19 संक्रमित हुईं सिंगर कनिका कपूर, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से वापस भारत लौटी थीं। घर वापसी के बाद कनिका ने एक होटल में पार्टी भी दी थी और इस पार्टी में करीब 500 लोग शामिल हुए थे। कनिका के कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग कनिका की पार्टी में शामिल हुए लोगों का पता कर रहा है। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि उन सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कनिका कपूर ने खुद कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की बाद कही है। कनिका ने बताया कि आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। इसके साथ ही कनिका का कहना है कि फिलहाल वो ठीक हैं और इस स्थित में सभी को समझदारी से चलने होगा, परेशान होने से स्थिति बिगड़ सकती हैं।
A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on
गौरतलब है कि कनिका कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सितारे भी जल्दी से ठीक होने की प्रार्थना वाले पोस्ट करते दिख रहे हैं। गुरु रंधावा से अनन्या बिरला तक, कई सितारे हैं जो कनिका को अपना पूरी तरह से ख्याल रखने और साथ ही साथ बाकी लोगों को दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं।