फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं बॉलीवुड सिंगर, लंदन से वापस आकर लखनऊ में की थी पार्टी

Fri, 20 Mar 2020 02:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
London returned Bollywood singer hosted a party in Lucknow has tested positive for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। चीन से शुरू होने वाले कोरोना वायरस का असर अब पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है तो वहीं मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक बॉलीवुड की मशहूर सिंगर भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं।

London returned Bollywood singer hosted a party in Lucknow has tested positive for coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर हाल ही में लंदन से वापस अपने घर लखनऊ आई थीं। विदेश से वापस आने के बाद उन्होंने लखनऊ में भी पार्टी की थी। उनकी इस पार्टी में उनके कई दोस्त और परिजन शामिल हुए। 

London returned Bollywood singer hosted a party in Lucknow has tested positive for coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की इस पार्टी में कई राजनेता और सामाजिक कर्मचारी भी शामिल हुए थे। खबर सामने आने के बाद से मेडिकल टीम उन सभी लोगों से संपर्क की कोशिश में हैं जो उस पार्टी में शामिल हुए थे। इसके  साथ ही सिंगर की बिल्डिंग को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
London returned Bollywood singer hosted a party in Lucknow has tested positive for coronavirus
tom hanks - फोटो : social media

बता दें कि सिनेमा जगत के कई सितारे भी कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिस्ट में टॉम हैंक्स, उनकी पत्नी और गेम ऑफ थ्रोन्स के कुछ कलाकार भी शामिल हैं। इसके साथ ही अधिकतर सितारे सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
London returned Bollywood singer hosted a party in Lucknow has tested positive for coronavirus
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। वहीं कोरोना वायरस का बड़ा असर सिनेमा पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई बड़े कार्यक्रम टाले जा रहे हैं तो वहीं कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीजिंग डेट पर भी इसका फर्क पड़ा है। जेम्स बॉन्ड, सूर्यवंशी सहित कई फिल्मों की रिलीजिंग टाल दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed