{"_id":"677cf6650088d0a2760ba5b2","slug":"baby-john-actress-wamiqa-gabbi-joins-adivi-sesh-emraan-hashmi-g2-beyond-excited-to-be-a-part-of-the-spy-thrill-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wamiqa Gabbi: बेबी जॉन के बाद G2 में नजर आएंगी वामिका गब्बी, जासूसी थ्रिलर में अदिवी-इमरान के साथ जमेगी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wamiqa Gabbi: बेबी जॉन के बाद G2 में नजर आएंगी वामिका गब्बी, जासूसी थ्रिलर में अदिवी-इमरान के साथ जमेगी जोड़ी
Tue, 07 Jan 2025 03:10 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:10 PM IST
सार
Wamiqa Gabbi G2: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म बेबी जॉन में अभिनय के बाद अब वामिका गब्बी G 2 में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग यूरोप में पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में वामिका के साथ अदिवि शेष और इमरान हाशमी नजर आएंगे।
विज्ञापन
स्पाई थ्रिलर में हुई वामिका की एंट्री
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री वामिका गब्बी, जिन्हें हाल ही में वरुण धवन के साथ एक्शन फिल्म बेबी जॉन में देखा गया था, वह अब विनय कुमार सिरिगिनीदी द्वारा निर्देशित आगामी जासूसी थ्रिलर G2 में नजर आएंगी।
G2 में नजर आएंगी वामिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
फिल्म 'G2'अदिवी द्वारा लिखित और अभिनीत 2018 की हिट जासूसी थ्रिलर 'गुडाचारी' का सीक्वल है। वामिका जासूसी थ्रिलर फ्रैंचाइजी की इस अगली किस्त में इमरान हाशमी और अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी।
G2 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
वामिका गब्बी ने कुछ ही देर पहले फिल्म G2 में अपनी उपस्थिति को जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में वामिका और अदिवी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्पाई, एक्शन एडवेंचर G2...अपनी अगली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। मैं अब बेहतरीन को-एक्टर अदिवी सेश के साथ काम करने वाली हूं...इमरान सर से भी होगी सेट पर मुलाकात...'
Loveyapa: जान्हवी-खुशी ने बनाया फन वीडियो, बीच में आ गए पापा बोनी, देखकर लोट-पोट हुए वरुण धवन समेत कई एक्टर्स
Loveyapa: जान्हवी-खुशी ने बनाया फन वीडियो, बीच में आ गए पापा बोनी, देखकर लोट-पोट हुए वरुण धवन समेत कई एक्टर्स
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
वामिका के साथ फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
वामिका को प्राइम वीडियो सीरीज 'जुबली', नेटफ्लिक्स फिल्म 'खुफिया' और सोनीलिव सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। बहरहाल, वामिका ने वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन की रिलीज के दौरान जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
Hrithik Roshan: 2025 में ऋतिक रोशन की आने वाली हैं कई फिल्में? वॉर 2 में कियारा-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगे नजर
Hrithik Roshan: 2025 में ऋतिक रोशन की आने वाली हैं कई फिल्में? वॉर 2 में कियारा-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगे नजर
विज्ञापन
वामिका के साथ अदिवि शेष का भी होगा अहम रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
अदिवि शेष और वामिका गब्बी के अलावा इस फिल्म में इमरान हाशमी, मुरली शर्मा, सुप्रिया यार्लागड्डा और मधु शालिनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'एवारू' और 'मेजर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अदिवि शेष पहली बार वामिका के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अदिवी के पास एक्शन ड्रामा 'डकैत' भी है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। यह शेनिल देव की निर्देशन में पहली फिल्म है। यह एक गुस्सैल अपराधी की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने का प्लान बनाता है जिसने उसे धोखा दिया था।
Salman Khan: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, गैलेक्सी की बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास, जानें पूरी अपडेट
Salman Khan: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, गैलेक्सी की बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास, जानें पूरी अपडेट