Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Baby John motion poster out varun dhawan new look amazing with axe taster cut in theaters from 1st november
{"_id":"672334e7217df1c9a10afcc8","slug":"baby-john-motion-poster-out-varun-dhawan-new-look-amazing-with-axe-taster-cut-in-theaters-from-1st-november-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby John: बेबी जॉन का मोशन पोस्टर जारी, खतरनाक अवतार में दिखे वरुण धवन, थिएटर्स में दिखेगा टीजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Baby John: बेबी जॉन का मोशन पोस्टर जारी, खतरनाक अवतार में दिखे वरुण धवन, थिएटर्स में दिखेगा टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:12 PM IST
सार
Baby John Poster Out: वरुण धवन की आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया हैंडस इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी चर्चित फिल्म बेबी जॉन का नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें वरुण का लुक वाकई में खतरनाक दिखाई दे रहा है। साथ ही मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में बेबी जॉन का गाना बज रहा है, जो सुनने में काफी शानदार लगा।
2 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉलीवुड अभिनेता ने आज दिवाली के दिन अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन का मोशन पेस्टर जारी कर सभी प्रशंसकों की दिवाली खुशी में और खुशियां भर दी हैं। वरुण ने कुछ ही देर पहले फिल्म बेबी जॉन का एक धांसू मोशन पोस्टर जारी किया और उसके साथ कैप्शन में लिखा, 'क्या आप तैयार हैं बेबी... भूलिएगा नहीं एक्सक्लूसिव बेबी जॉन का टेस्टर कट- सिर्फ 1 नवंबर को थिएटर में।'
बेबी जॉन एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कलीज द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियो, सिने1 स्टूडियो और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस के तहत एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में वरुण धवन एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म बेबी जॉन की घोषणा साल 2023 में की गई थी। वरुण के प्रशंसक उनकी इस आगामी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
फिल्म बेबी जॉन के मोशन पोस्टर पर लगातार प्रशंसकों और सेलेब्स की राय आ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कैप्शन में कुछ लिखने की बजाए फायर इमोजी साझा किए। इसके अलावा बेबी जॉन अभिनेत्री वामिका गब्बी ने कैप्शन में लिखा, 'लेट्स गो बेबी बेबी बेबी।' सेलेब्स के अलावा प्रशंसक भी वरुण के बेबी जॉन के मोशन पोस्टर पर अपना प्यार बसरा रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'शानदार', एक प्रशंसक ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर'।
विज्ञापन
5 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन के अलावा साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, शीबा चड्ढा और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। इसके अलावा वरुण जल्द ही एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे।
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: दिवाली पर किसकी होगी जीत? अजय देवगन की सिंघम-कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।