फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bachchan Back to Beginning: ‘शहंशाह’ की फौलादी जैकेट देखते ही रह गए अभिषेक, अमिताभ की फिल्मों का रोचक सफरनामा

Mon, 10 Oct 2022 07:45 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 10 Oct 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bachchan Back to Beginning exhibition is a hit among Amitabh fans screening of hit films memorabilia
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन के पुराने बंगले प्रतीक्षा से चंद कदमों की दूरी पर स्थित जुहू के पीवीआर मल्टीप्लेक्स के एक सिनेमाहॉल में जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर अपनी नई फिल्म ‘फोन भूत’ का ट्रेलर और गाना लोगों को दिखा रहे हैं। लेकिन, वहां आए लोगों की ज्यादा दिलचस्पी पास के ही हॉल में चल रही प्रदर्शनी ‘बच्चन, बैक टू बिगनिंग’ में है। बगल वाले सिनेमाहॉल में शायद 1978 वाली ‘डॉन’ चल रही है। अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ की बातें लोग कर रहे हैं। 52 साल से लगातार फिल्मों में काम कर रहे अमिताभ बच्चन मंगलवार को 80 साल के हो रहे हैं और उनके चाहने वाले यहां जुह पीवीआर समेत देश के 17 शहरों के 22 सिनेमाघरों में बीते तीन दिन से उनकी सुपरहिट फिल्में सिनेमाघरों में फिर से देख रहे हैं।

Bachchan Back to Beginning exhibition is a hit among Amitabh fans screening of hit films memorabilia
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन को मेगास्टार बनाने वाली ‘डॉन’, ‘काला पत्थर’, ‘कालिया’, ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘नमक हलाल’, ‘अभिमान’, ‘दीवार’, ‘मिली’, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी इन सारी फिल्मों का चार दिन का पास चार सौ रुपये का रहा और लोगों ने ये फिल्में बार बार फिर से देखी हैं। अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों का जादू ही कुछ ऐसा है। बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई अमिताभ की नवीनतम फिल्म ‘गुडबॉय’ बॉक्स ऑफिस पर जैसी भी रही हो पर अमिताभ का करिश्मा इस फिल्म में भी कायम है। महीने भर बाद वह बड़े परदे पर एवरेस्ट की ‘ऊंचाई’ नापते नजर आएंगे, उसी राजश्री पिक्चर्स की फिल्म में जिसने कभी उनको फिल्म ‘सौदागर’ में मौका दिया था और जिस फिल्म को ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया था।

Bachchan Back to Beginning exhibition is a hit among Amitabh fans screening of hit films memorabilia
दिव्या दत्ता, जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बच्चन, बैक टू बिगनिंग’ एक तरह से अमिताभ बच्चन के करिश्मे को थोड़ा करीब से जानने का मौका है। और, इस मौके में सबसे यादगार धरोहर दिखती है फिल्म ‘शहंशाह’ में पहनी गई उनकी जैकेट जिसकी एक आस्तीन पूरी फौलाद की बनी हुई है। अभिषेक बच्चन इस नुमाइश को देखने आए तो देर तक इसी के पास ठिठके रहे। लोग यहां ‘दीवार’ के उनके किरदार के कटआउट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते दिखे। ‘बच्चन, बैक टू बिगनिंग’ का ज्यादा प्रचार नहीं हुआ है, लेकिन जिस किसी को भी जिस किसी भी तरह से पता चल रहा है, वह यहां इन तस्वीरों को देखने जरूर आ रहा है। मीडिया के लोगों की भी इन तस्वीरों में खास दिलचस्पी दिखी। जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या के साथ देर तक पूरी नुमाइश घूम घूमकर देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchan Back to Beginning exhibition is a hit among Amitabh fans screening of hit films memorabilia
अमिताभ बच्चन के पोस्टर के साथ जया बच्चन और नातिन नव्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन, खुद अमिताभ बच्चन से इस आयोजन के बारे में पूछें तो वह अपनी क्लासिक फिल्मों के फिर से सिनेमाघर पहुंचने से काफी उत्साहित दिखते हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी अभिनय यात्रा की ये सारी शुरुआती फिल्में फिर से लौटकर सिनेमाघरों तक आएंगी, ये तो मैंने भी कभी नहीं सोचा था। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और पीवीआर ने मिलकर ये सिर्फ मेरा काम फिर से नहीं दिखाया है बल्कि मेरे निर्देशकों, मेरे साथी कलाकारों और इन फिल्मों को बनाने वाले तमाम तकनीशियनों के काम का भी ये अद्भुत झरोखा है। मुझे लगता है कि ये बस एक शुरुआत है और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन आने वाले दिनों मे भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर बन चुकीं तमाम और फिल्मों को वापस सिनेमाघरों तक लाने का जश्न आगे भी मनाता रहेगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed