फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bachchan Pandey: 'मेरी जान-मेरी जान' गाने पर रील बनाने के लिए अक्षय कुमार ने फैंस को दे डाला ये ऑफर

Fri, 04 Mar 2022 01:57 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bachchan Pandey Akshay Kumar will share the best reel made on the song Meri Jaan-Meri Jaan
अक्षय कुमार, कृति सेनन - फोटो : insta

इस समय अक्षय कुमार और कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही हैं। हाल ही में 'बच्चन पांडे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था तो वहीं भौकाल भरी मोहब्बत के साथ फिल्म का रोमांटिक लव सॉन्ग मेरी जान-मेरी जान भी हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में कृति और अक्षय के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। एकट्रेस कृति सेनन तो सोशल मीडिया के जरिए इस गाने का प्रमोशन कर ही रही हैं, अब अक्षय कुमार ने भी गाने को प्रमोट करने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है और फैंस को इस गाने पर रील बनाने के लिए एक ऑफर भी दे दिया है।

Bachchan Pandey Akshay Kumar will share the best reel made on the song Meri Jaan-Meri Jaan
कृति सेनन-अक्षय कुमार,फिल्म-बच्चन पांडे - फोटो : यूट्यूब

पसंदीदा रील को शेयर करेंगे अक्षय कुमार-
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मेरी जान-मेरी जान गाने की वीडियो क्लिप शेयर की है और फैंस से इस गाने पर वीडियो बनाने को कहा है साथ ही उन्होंने ऑफर दिया है कि जिसकी भी रील उन्हें पसंद आएगी उसे वह खुद शेयर करेंगे।

Bachchan Pandey Akshay Kumar will share the best reel made on the song Meri Jaan-Meri Jaan
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,आप उसे प्यार से बेबी, बाबा या मेरी जान भी बुला सकते हैं। नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन प्यार की भाषा सार्वभौमिक है। अक्षय ने फैंस को इस गाने पर रील बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए लिखा, मेरी जान मेरी जान का उपयोग करके अपने किसी खास के लिए या उसके साथ अपनी रील बनाएं और मैं सबसे अच्छी रीलों को फिर से शेयर करूंगा। सारा प्यार देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchan Pandey Akshay Kumar will share the best reel made on the song Meri Jaan-Meri Jaan
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के अपोजिट कृति सेनन के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म होली के मौके पर 18 मार्च को रिलीज की जाएगी। फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं जो एक्टर बनना चाहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed