फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: सौ फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाहॉल खुलने से खुश हुईं आलिया भट्ट, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Fri, 04 Mar 2022 01:22 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi cinema opens with 100 percent capacity after ten months Alia Bhatt informed the fans through social media
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : insta

लंबे वक्त के  बाद आखिरकार फिल्म उद्योग के लिए राहत भरी की खबर सामने आ गई है। तकरीबन दस महीने बाद पहली बार सोमवार को देश में सिनेमाघर 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले। सरकार के इस फैसले ने थिएटर मालिकों, वितरकों और निर्माताओं को खुश कर दिया है। इस खबर से आलिया भट्ट भी बेहद खुश हैं क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म गंगूबाई रिलीज हुई है और सौ प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाहॉल खुलने से जाहिर तौर पर उनकी फिल्म को भी फायदा हो सकता है। सौ फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाहॉल खुलने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है।

Gangubai Kathiawadi cinema opens with 100 percent capacity after ten months Alia Bhatt informed the fans through social media
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के किरदार में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और लोगों को सिनेमाहॉल के सौ फीसदी क्षमता के खुलने की जानकारी देते हुए शहरों को नाम भी मेंशन किए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, फिल्मों का जादू अब सौ प्रतिशत। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, सिनेमा अब 100% क्षमता पर, मुंबई, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश।

Gangubai Kathiawadi cinema opens with 100 percent capacity after ten months Alia Bhatt informed the fans through social media
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भले ही उनकी और पुरानी फिल्मों के मुकाबले कमाई न कर पा रही हो लेकिन गंगूबाई के रूप में आलिया का अभिनय निखकर सामने आया है और समीक्षकों से लेकर सेलेब्स तक ने उनकी अदाकारी को सराहा है। फैंस को भी आलिया का ये नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर लोग गंगूबाई के डायलॉग पर कई वीडियो रील बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi cinema opens with 100 percent capacity after ten months Alia Bhatt informed the fans through social media
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कई निर्माता निर्देशकों की मेगाबजट फिल्मों की तारीखें टाल दी गईं थीं। हालात कुछ सामान्य होने के बाद गंगूबाई पहली बड़े बजट की फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और इस हिसाब से फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिलहाल देखना ये होगा कि सौ फिसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों के खुलने से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को कितना फायदा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed