फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Biopic: बॉलीवुड की इन बायोपिक में बदले गए तथ्य, ड्रामा भरकर दर्शकों को बनाया गया बेवकूफ

Fri, 04 Mar 2022 01:11 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 04 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dirty Picture Marry Kom Uri Surgical strike these are top bollywood biopic in which facts changed from real
बायोपिक - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म बनाने का दौर चल पड़ा है। नीरजा भनोट से लेकर सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बायोपिक बन चुकी है। कई बायोपिक आईं और बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हो गईं। वहीं एक दौर आया, जब बायोपिक फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हालांकि, ये फिल्में किसी के जीवन पर आधारित कितनी फीसदी सच्चाई बयां करती हैं, कहना मुश्किल होगा लेकिन आज हम आपको उन बायोपिक फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसमें रियल और रील लाइफ को बिल्कुल अलग रखा गया। इन फिल्मों के तथ्य बदले जाने पर दर्शकों ने खुद को ठगा महसूस किया।


 
Dirty Picture Marry Kom Uri Surgical strike these are top bollywood biopic in which facts changed from real
फिल्म डर्टी पिक्चर - फोटो : Social Media
द डर्टी पिक्चर

फिल्म द 'डर्टी पिक्चर' साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता के जीवन पर बनी थी। फिल्म में विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह ने बेहतरीन अभिनय किया था। फिल्म में सिल्क स्मिता के जीवन के सभी पहलू को छूने की कोशिश की गई। हालांकि, एक बड़े तथ्य को बदल दिया गया। फिल्म के अंत में सिल्क स्मिता नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर लेती हैं लेकिन रियल में स्मिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। 

Dirty Picture Marry Kom Uri Surgical strike these are top bollywood biopic in which facts changed from real
मैरी कॉम फिल्म का पोस्टर - फोटो : Social Media
मैरी कॉम

मैरी कॉम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म मैरीकॉम में काफी हद तक ड्रामा रखा गया है। फिल्म में दिखाया गया कि मैरी कॉम पैसे के लिए स्ट्रीट बॉक्सिंग करती थीं लेकिन असल में वह एक बार ही स्ट्रीट बॉक्सिंग में लड़ी थीं। उन्होंने कभी पैसों के लिए लड़ाई नहीं की थी। फिल्म में दिखाया गया है कि उनके पिता बॉक्सिंग के सख्त खिलाफ थे लेकिन हकीकत में उनके पिता ने उनका काफी हद तक समर्थन किया। जब उनके बेटे का ऑपरेशन किया जा रहा था, मैरी कॉम कभी बॉक्सिंग रिंग में नहीं थीं। फिल्म में टीआरपी के लिए सीन को काल्पनिक रखा गया।  









 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dirty Picture Marry Kom Uri Surgical strike these are top bollywood biopic in which facts changed from real
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : Amar Ujala

उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी में एक गरुड़ नाम की डिवाइस दिखाई गई है। डिवाइस को एक डीआरडो इंटर्न ने बनाई थी। गरुड़ में कैमरा, जीपीएस लगा हुआ था। फैक्टस यह है कि उरी का सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुआ था। वहीं जो फिल्म में डिवाइस दिखाई गई, उसका निर्माण 2017 में कनाडा की एक कंपनी ने किया था। कंपनी ने खेत से चिड़ियों को भगाने और फसल की सुरक्षा के लिए बनाया था। 


 
विज्ञापन
Dirty Picture Marry Kom Uri Surgical strike these are top bollywood biopic in which facts changed from real
एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
एयरलिफ्ट

एयरलिफ्ट में सच्चाई कम और फिक्शन ज्यादा है। कुवैत में जब संकट छाया तो विदेश मंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने ईरान में फंसे भारतीयों से बात की और उन्होंने इतिहास में सबसे बड़े एयरलिफ्ट करवाया। फिल्म में दिखाया गया कि इराक की सीमा बंद हो गई थी लेकिन जॉर्डन ने कभी भी इराक के साथ अपनी सीमाओं को बंद नहीं किया था। कहा जाता है कि इराकियों ने भारतीयों को जानबूझकर कोई चोट नहीं पहुंचाई थी। फिल्म में इराक में भारतीयों पर जुल्म को बताया गया है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed