फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz X Review: विक्की का कमाल, हॉट सीन देकर तृप्ति ने लगाई आग, जानें दर्शकों ने फिल्म को बताया बैड या गुड?

Fri, 19 Jul 2024 12:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Jul 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
Bad Newz X Review Know Vicky Kaushal Tripti Dimri Ammy Virk Starring Film Netizens reaction
बैड न्यूज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज ' ने आज यानी (19 जुलाई) को सिनेमाघरों दस्तक दी है। तीनों सितारों ने अपनी फिल्म का जोर शोर से ऑनलाइन और ऑफलाइन का प्रचार किया था। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वही, आज कलाकारों के फैंस ने फिल्म देखने के लिए थिएटर के आगे जमावड़ा लगाया। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म को एक्स पर दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिली है।

Bad Newz X Review Know Vicky Kaushal Tripti Dimri Ammy Virk Starring Film Netizens reaction
बैड न्यूज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैड न्यूज' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। नेटिजंस को विक्की, तृप्ति और एमी की तिकड़ी बहुत पसंद आ रही है। उनके अभिनय, कॉमेडी और वन-लाइनर्स ने दर्शकों को प्रभावित किया है। एक यूजर ने लिखा, 'फुल एंटरटेनमेंट और कॉमेडी मूवी। विक्की को देख फुल ऑन मजा आया है। तृप्ति हॉट रोल में अच्छी लगी हैं।'
 

Bad Newz X Review Know Vicky Kaushal Tripti Dimri Ammy Virk Starring Film Netizens reaction
बैड न्यूज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे यूजर ने लिखा, 'विक्की कौशल जुड़वा बच्चों के जन्म को लेकर अपने किए कॉमेडी में चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। तृप्ति और एमी ने काफी अच्छा काम किया है।'  एक और फैन ने लिखा, 'यह भावनाओं और मनोरंजन का रोलरकोस्टर है, जो कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म में खूब मसाला भी देखने को मिलेगा। अभी जाकर सिनेमाघरों में फिल्म देखें।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz X Review Know Vicky Kaushal Tripti Dimri Ammy Virk Starring Film Netizens reaction
बैड न्यूज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे तृप्ति डिमरी के दिशा पाटनी बनने पर और विक्की कौशल के वरुण धवन बनने पर कोई आपत्ति नहीं है। सच में मुझे यह काफी पसंद आई। तृप्ति को अब कुछ नए रोल्स करने चाहिए।' वही, एक फैन ने लिखा, 'बैड न्यूज' के ट्रेलर के बाद हमने जो उम्मीदें लगाई थीं, वे पूरी नहीं हुई। कि, लेखकों ने जबरदस्ती के दृश्य लिखने का रास्ता अपनाया है।'

 
विज्ञापन
Bad Newz X Review Know Vicky Kaushal Tripti Dimri Ammy Virk Starring Film Netizens reaction
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो विक्की के साथ इसमें तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। इससे पहले वह मजा मा और लव पर स्क्वायर फुट जैसी फिल्में बना चुके हैं। वह निर्देशन के अलावा बहुत सी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। गो गोवा गॉन में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Diljit Dosanjh: विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर्स को पैसा नहीं देने का लगा आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed