फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badass Ravi Kumar Collection Day 4: ‘बैडएस रवि कुमार’ का उतर गया खुमार, जानिए फिल्म ने चौथे दिन की कितनी कमाई

Mon, 10 Feb 2025 10:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:27 PM IST
सार

Badass Ravi Kumar Box Office Collection Day 4: सिंगर से एक्टर बने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन करके दिखाया। लेकिन चौथे दिन इस फिल्म की हालत बहुत अच्छी नजर नहीं आ रही है।जानिए, चौथे दिन हिमेश की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Badass Ravi kumar Box Office Collection Day 4 Himesh Reshammiya Prabhu Deva Film Total Earnings
हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘बैडएस रवि कुमार’ फिल्म रिलीज से पहले चर्चा का विषय बन गई थी। इस फिल्म को लेकर एक अलग तरह का हाइप देखा गया। फिल्म में सिंगर, एक्टर हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन भी किया। लेकिन चौथे दिन तक आते-आते फिल्म का कलेक्शन गिरता हुआ दिख रहा है। जानिए, फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। 

Badass Ravi kumar Box Office Collection Day 4 Himesh Reshammiya Prabhu Deva Film Total Earnings
फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' में हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब

चौथे दिन का कलेक्शन 
फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के चौथे दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 45 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह कमाई तीसरे दिन के मुकाबले काफी कम है। फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 1.4  करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए थे।




 
Badass Ravi kumar Box Office Collection Day 4 Himesh Reshammiya Prabhu Deva Film Total Earnings
फिल्म 'बैडएस रविकुमार' की अब तक कमाई - फोटो : अमर उजाला

अब तक की कुल कमाई 
जहां तक फिल्म की कुल कमाई की बात है तो इसने अब तक 6.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 2.75  करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी। फिर दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन 1.4 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं। लेकिन चौथे दिन शुरुआती प्राप्त आंकड़ों में हिमेश रेशमिया की फिल्म की कमाई बहुत ही कम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badass Ravi kumar Box Office Collection Day 4 Himesh Reshammiya Prabhu Deva Film Total Earnings
बैडएस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या वसूल कर पाएगी अपना बजट 
फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से फिल्म की कमाई में चौथे दिन गिरावट आई है, उससे नहीं लगता है कि ये अपना बजट आसानी से वसूल कर पाएगी। 
 
विज्ञापन
Badass Ravi kumar Box Office Collection Day 4 Himesh Reshammiya Prabhu Deva Film Total Earnings
फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' में प्रभुदेवा - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में नजर आए ये कलाकार 
इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के अलावा प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सिमोना जे, सौरभ सचदेवा, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर भी हैं। कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई 'द एक्सपोज' का स्पिन ऑफ है। उस फिल्म में हिमेश ने 60 के दशक के सुपरस्टार रवि कुमार का किरदार निभाया था। फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में भी हिमेश का डांस, एक्शन चर्चा में बना रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed